होमक्राइमजयपुर में 20 लाख की सोने की अंगूठियां ले भागी युवती, ज्वेलर ने पीछा कर दबोचा - jaipur jeweler chases catches woman stealing 20 lakhs gold rings
क्राइम

जयपुर में 20 लाख की सोने की अंगूठियां ले भागी युवती, ज्वेलर ने पीछा कर दबोचा - jaipur jeweler chases catches woman stealing 20 lakhs gold rings

जयपुर में 20 लाख की सोने की अंगूठियां ले भागी युवती, ज्वेलर ने पीछा कर दबोचा जयपुर के झोटवाड़ा में एक युवती ने भवानी ज्वैलर्स से 20 लाख रुपये की सोने की अंगूठियों का बॉक्स चुरा ...और पढ़ें HighLights - युवती ने जयपुर के…

Jagran के अनुसार5 सितंबर 2026 को 01:33 pm बजे
जयपुर में 20 लाख की सोने की अंगूठियां ले भागी युवती, ज्वेलर ने पीछा कर दबोचा - jaipur jeweler chases catches woman stealing 20 lakhs gold rings

सौजन्य से:- Jagran

जयपुर में 20 लाख की सोने की अंगूठियां ले भागी युवती, ज्वेलर ने पीछा कर दबोचा

जयपुर के झोटवाड़ा में एक युवती ने भवानी ज्वैलर्स से 20 लाख रुपये की सोने की अंगूठियों का बॉक्स चुरा ...और पढ़ें

HighLights

- युवती ने जयपुर के ज्वैलरी शॉप से 20 लाख के सोने की अंगूठियां चुराईं।

- दुकानदार ने 500 मीटर पीछा कर चोरनी को रंगे हाथ पकड़ा।

- आरोपी युवती के पास से मिर्ची पाउडर और केमिकल स्प्रे मिला।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स चुराकर भाग रही युवती को सर्राफा व्यापारी ने 500 मीटर पीछा कर दबोच लिया।

यह घटना निवारू रोड स्थित लक्ष्मी नगर में भवानी ज्वैलर्स की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

खरीदने के बहाने आई

भवानी ज्वैलर्स के मालिक त्रिलोक चंद प्रजापत (37) ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे एक युवती ग्राहक बनकर दुकान में आई। उसने सोने की अंगूठियां दिखाने की मांग की। दुकानदार ने करीब 25 सोने की अंगूठियों से भरा एक बॉक्स उसके सामने रख दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये थी।

अंगूठियां पसंद की, बॉक्स उठाकर भागी

युवती ने दो अंगूठियां पसंद करते हुए अपने पिता से ऑनलाइन पेमेंट करवाने की बात कही। इसी दौरान जब दुकानदार दूसरे ग्राहक को सामान दिखाने में व्यस्त हुआ, तो युवती मौका पाकर पूरा ज्वेलरी बॉक्स उठाकर भाग निकली।

500 मीटर तक पीछा कर दबोचा

युवती को भागते देख दुकानदार त्रिलोक चंद अपने कर्मचारी के साथ उसके पीछे भागे। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद उन्होंने आरोपी युवती को पकड़ लिया और ज्वेलरी का बॉक्स सुरक्षित वापस ले लिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पर्स से निकला मिर्ची पाउडर और स्प्रे

पकड़े जाने के बाद युवती ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा, मुझे जेल जाना है, इसलिए मैंने ऐसा किया।

तलाशी लेने पर उसके पर्स से लाल मिर्च पाउडर और एक जलन पैदा करने वाला केमिकल स्प्रे भी बरामद हुआ। भागने से ठीक पहले उसके फोन पर एक कॉल आया था, जिसे काटने के तुरंत बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित ने झोटवाड़ा थाने में आरोपी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें