जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड प्रतियोगिता,20 देशों की मॉडल्स आईं: फिनाले वीक की शुरुआत; 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Miss Ocean World 2026 Finale Week | Jaipur Models Anant Mahal Event जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड प्रतियोगिता,20 देशों की मॉडल्स आईं:फिनाले वीक की शुरुआत; 23 अगस्त को होगा ग्रैंड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Miss Ocean World 2026 Finale Week | Jaipur Models Anant Mahal Event
जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड प्रतियोगिता,20 देशों की मॉडल्स आईं:फिनाले वीक की शुरुआत; 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले
- कॉपी लिंक
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 20 देशों की प्रतिभागी जयपुर पहुंचीं, जहां मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित वेलकम सेरेमनी के साथ फिनाले वीक की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को अनंत महल में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार- मिस ओशियन वर्ल्ड को टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान देश-विदेश से आईं प्रतिभागियों को जयपुर की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान से भी रूबरू कराया जाएगा।
पहले देखिए इवेंट की फोटोज…
20 देशों की प्रतिभागियों का हुआ स्वागत
फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर एवं मिस ओशियन वर्ल्ड के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया- फिनाले वीक के पहले दिन 20 देशों से पहुंची प्रतिभागियों के लिए वेलकम सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अराइवल लुक के जरिए भी अपनी स्टाइल और व्यक्तित्व की झलक पेश की।
जयपुर पहुंचने वाले देशों में यूनाइटेड किंगडम, जापान, साउथ सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रूस, जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून और हांगकांग सहित विभिन्न देश शामिल हैं।
अगले चार दिनों में होंगे अलग-अलग राउंड
फिनाले वीक को अलग-अलग गतिविधियों और राउंड में बांटा गया है। पहले दिन वेलकम सेरेमनी और अराइवल लुक के बाद दूसरे दिन सैश सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें सभी 20 देशों की प्रतिभागियों को उनके-अपने देश के नाम वाले कंट्री सैश पहनाए जाएंगे।
तीसरे दिन प्रतिभागियों के लिए फोटोजेनिक राउंड आयोजित होगा। इसमें कैमरे के सामने उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को परखा जाएगा। इसके बाद प्रतिभागियों को जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विरासत से परिचित कराने के लिए जयपुर टूर कराया जाएगा। इस दौरान वे शहर के मॉन्यूमेंट्स, संस्कृति और हेरिटेज को करीब से जानेंगी। साथ ही कूकस स्थित विरासत हेरिटेज रेस्टोरेंट में प्रतिभागियों को राजस्थानी खान-पान और पारंपरिक स्वाद से भी रूबरू कराया जाएगा।
मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विनर भी पहुंचीं जयपुर
फिनाले वीक में मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विजेता लौरा हडसन मौजूद रहेगा। यूनाइटेड किंगडम की लौरा हडसन जयपुर में होने वाली क्राउन पासिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। पूर्व विजेता की मौजूदगी प्रतियोगिता के इस संस्करण को और खास बनाएगी और नई विजेता को क्राउन सौंपने की प्रक्रिया भी फिनाले वीक का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
मिस ओशियन वर्ल्ड के डायरेक्टर एकता जैन और सी.पी. राठौर ने बताया- प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को जयपुर की संस्कृति और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- ‘हम भारत के लोग’ थीम पर जुटेंगे देश-विदेश के बुद्धिजीवी: जयपुर में 4 दिसंबर से होगा ‘लोकमंथन 2026’; उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
- पूर्व महापौर के पति पर भाजपा कार्यकर्ता ने लगाए आरोप: बोले- घर पर बुलडोजर भेजे गए, परिवार को डराने की कोशिश की गई
- 'बड़े इरादों से ही खड़े होते हैं बड़े संस्थान': युवाओं को बताया शिक्षा का महत्व; बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर की चर्चा
- गलता धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा,कांवड़ियों पर बरसाए फूल: 20-25 मिनट तक चार चक्कर लगाकर हुई फूलों की बारिश; जयकारों से गूंज उठा गलता तीर्थ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


