होम›जयपुर›उदयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग फेल, रनवे छूकर उड़ी, 20 मिनट बाद उतरी, दुबई फ्लाइट 19 घंटे लेट - Jaipur News
जयपुर

उदयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग फेल, रनवे छूकर उड़ी, 20 मिनट बाद उतरी, दुबई फ्लाइट 19 घंटे लेट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Udaipur Flight's First Landing Failed, Touched The Runway And Landed 20 Minutes Later; Dubai Flight Delayed By 19 Hours उदयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग फेल, रनवे छूकर उड़ी, 20 मि…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
उदयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग फेल, रनवे छूकर उड़ी, 20 मिनट बाद उतरी, दुबई फ्लाइट 19 घंटे लेट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Udaipur Flight's First Landing Failed, Touched The Runway And Landed 20 Minutes Later; Dubai Flight Delayed By 19 Hours

उदयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग फेल, रनवे छूकर उड़ी, 20 मिनट बाद उतरी, दुबई फ्लाइट 19 घंटे लेट

- कॉपी लिंक

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक तरफ सेफ्टी प्रोटोकॉल ने सही समय पर काम किया, तो दूसरी तरफ फ्लाइट शेड्यूल की अव्यवस्था ने यात्रियों को लंबा इंतजार कराया। इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट 6ई-7516 दोपहर 12:42 बजे लैंडिंग के लिए रनवे पर पहुंची, लेकिन अप्रोच

एविएशन में इसे गो-अराउंड कहा जाता है। इसमें पायलट तब दोबारा ऊंचाई लेता है, जब उसे लैंडिंग एलाइनमेंट, स्पीड या रनवे अप्रोच पूरी तरह सुरक्षित नहीं लगे। यानी यह लैंडिंग की विफलता नहीं, बल्कि सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला मानक फैसला है।

दूसरी ओर स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट एसजी-5157 का शेड्यूल फिर बिगड़ा। बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट करीब 19 घंटे देरी से गुरुवार दोपहर 1 बजे तक दुबई के लिए रवाना हो सकी। वहीं दुबई से बुधवार शाम 4:55 बजे जयपुर आने वाली एसजी-5158 को रद्द कर दिया गया। जयपुर-दुबई रूट पर लगातार देरी और रद्दीकरण से यात्रियों की नाराजगी बढ़ रही है, जबकि गो-अराउंड जैसी घटना एयरपोर्ट संचालन में यह भी दिखाती है कि समय से ज्यादा सुरक्षा जरूरी है।

गो-अराउंड क्या होता है; जब पायलट को लैंडिंग के समय एयरक्राफ्ट की स्पीड, रनवे एलाइनमेंट या अप्रोच सुरक्षित नहीं लगे, तो वह लैंडिंग रोककर दोबारा ऊंचाई लेता है और फिर नया अप्रोच करता है। इसे गो-अराउंड कहते हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट 20 मिनट घूमकर सुरक्षित उतरी, दूसरी को दुबई पहुंचने में 19 घंटे लगे। यानी गुरुवार को एयरपोर्ट पर ‘सेफ्टी’ और ‘फ्लाइट डिले’ दोनों चर्चा में रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें