शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की मौत: पति के साथ सांवलियाजी जा रही थी, बाइक अनबैलेंस हुई, सिर के बल गिरी - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Udaipur Highway Bike Accident | Woman Dies, Newlywed Bhagwati शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की मौत:पति के साथ सांवलियाजी जा रही थी, बाइक अनबैलेंस हुई, सिर के बल गिरी - कॉपी ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Udaipur Highway Bike Accident | Woman Dies, Newlywed Bhagwati
शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की मौत:पति के साथ सांवलियाजी जा रही थी, बाइक अनबैलेंस हुई, सिर के बल गिरी
- कॉपी लिंक
कोटा से सांवलियाजी दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। घायल महिला को कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ। महिला भगवती (26) कोटा के रोजड़ी की रहने वाली थी।
डाबी थाना हेड कांस्टेबल कन्हैया ने बताया- भगवती (26) बारां के छीपाबड़ौद की रहने वाली थी। 2 महीने पहले ही उसकी शादी कोटा के रोजड़ी निवासी चंद्रकांत से हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर सांवलियाजी के दर्शन के लिए निकले थे। सुबह 7 बजे के आसपास NH-27 पर करौंदी गांव व धनेश्वर टोल के बीच उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया था।
सड़क पर पड़ी ईंट से बिगड़ा संतुलन
पीड़ित पति चंद्रकांत ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि सड़क पर एक ईंट पड़ी हुई थी। अचानक बाइक का टायर उस ईंट पर चढ़ गया, जिससे बाइक हल्की सी उछलकर अनियंत्रित (अनबैलेंस) हो गई। इसी दौरान पीछे बैठी भगवती चलती बाइक से नीचे गिर गई। सिर के बल सड़क पर गिरने के कारण भगवती के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर पर कई जगह खरोंचें भी आ गईं।
परिजनों ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर (शिकायत) दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने परिवार की मदद के लिए खेती-बाड़ी का काम भी करता है। महज 2 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
- रिटायरमेंट से 11 महीने पहले RAC कॉन्स्टेबल की मौत: सरकारी क्वार्टर में खाना खाने के बाद सोए, उल्टियां हुईं; छुट्टी पर आए थे कोटा
- कोटा में NSUI-ABVP के कार्यकर्ता भिड़े: NSUI प्रदेश सचिव बोले- मेरा सिर फोड़ा, छात्रा नेता के बाल खींचे; बीच-बचाव में थानाधिकारी 2 बार गिरे
- कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौत: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम; चेक बाउंस केस में बंद था
- कोटा में नहरों में पानी छोड़ा: फसल सूखने का खतरा था, ओम बिरला ने मध्यप्रदेश के अधिकारियों से बात कर समाधान निकाला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


