जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला: बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत - Jaipur News
जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की दो दिन में आत्महत्या से मौत हो गई। एक छात्र फंदे से लटका मिला, दूसरे ने 15वीं मंजिल से कूद दिया। यह घटनाएँ पुलिस की जांच और हॉस्टल प्रबंधन की कानूनी जिम्मेदारी को उजागर करती हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- NIMS University Student Found Dead In Hostel Room | Jaipur Crime News
जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
- कॉपी लिंक
जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे से लटका मिला है। घटना बुधवार (26 अगस्त) रात करीब 11 बजे की है।
मथुरा (यूपी) का रहने वाला मोहित सैनी सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने चंदवाजी पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने कमरे को खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। मंगलवार (25 अगस्त) को भी एक बीटेक स्टूडेंट ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था।
AI इमेज से समझिए पूरा मामला
पुलिस को आत्महत्या की आशंका
थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मोहित सैनी मथुरा के लोटेसर का रहने वाला था। वह यूनिवर्सिटी के सामने सनराईज हॉस्टल में रहता था।
बुधवार रात को उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली है। शव में से बदबू आ रही थी। आशंका है कि मोहित ने एक-दो दिन पहले आत्महत्या की होगी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल भेजा गया है।
15वें फ्लोर से कूद गया था बीटेक स्टूडेंट
25 अगस्त को भी यूनिवर्सिटी में एक बीटेक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार लखनऊ का रहने वाला आदित्य तिवारी रात करीब 8.30 बजे हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूद गया था। आदित्य गार्नेक हॉस्टल में रहता था। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान आदित्य के दोनों रूम पार्टनर कमरे में नहीं थे। पूरी खबर पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


