होमक्राइमजयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत: अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली - Jaipur News
क्राइम

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत: अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Highway Accident | Scorpio Crashes Into Divider, Two Dead जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत:  अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Highway Accident | Scorpio Crashes Into Divider, Two Dead

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली

- कॉपी लिंक

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू में स्कॉर्पियो पलटने से युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। बारिश के भरे पानी के कारण अनियंत्रित होकर 3 बार पलटकर डिवाइडर में घुस गई। गाड़ी में शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो सवारों ने ड्रिंक भी कर रही थी।

हादसा गुरुवार देर रात 2 बजे बगरू थाना क्षेत्र के बड़ के बालाजी के पास हुआ। एक्सीडेंट में श्रीमाधोपुर (सीकर) निवासी अमन मान (21) और डूंगरगढ़ (बीकानेर) की रहने वाली रेवती (24) की मौत हो गई। हादसे में झाड़ली (सीकर) का रहने वाला नितेश (24) घायल हो गया।

लड़की निकलकर बाहर गिरी

हेड कॉन्स्टेबल अंजनी जांगिड़ ने बताया- बारिश के समय 100 से अधिक स्पीड में स्कॉर्पियो चल रही थी। बारिश के पानी में ओवर स्पीड स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। ब्रेक लगाते ही स्कॉर्पियो पलटी खा गई। तीन पलटी खाने से स्कॉर्पियो के साइड खिड़की के गिलास टूट गए। टायर फटने के साथ डिवाइडर की रेलिंग पर गाड़ी चढ़कर रुक गई। सीट बेल्ट नहीं लगे होने के कारण टूटे गिलास से बाहर आकर युवती सड़क पर गिर गई।

स्टेयरिंग-सीट के बीच फंसा ड्राइवर

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया एक्सीडेंट होने पर ड्राइव कर रहा अमन स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। पुलिस ने मशक्कत कर लहूलुहान हालत में उसे बाहर निकाला। पिछली सीट पर बेहोशी की हालत में पड़े नितेश को भी तुरंत बाहर निकाला गया।

खून से सन गए पुलिसकर्मियों के कपड़े

हादसे में घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कपड़े खून से सन गए। लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल पहुंचाए अमन और रेवती को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घायल नितेश की हालत खतरे से बाहर है।

घूमने निकले थे तीनों

प्रथमदृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो नितेश के चाचा की थी। नितेश ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है। पिछले कुछ समय पहले ही नितेश की रेवती से दोस्ती हुई थी। सिरसी रोड पर रहने के दौरान स्कॉर्पियो लेकर तीनों रात में घूमने निकले थे। पुलिस को स्कॉर्पियो के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवारों ने ड्रिंक भी कर रखी थी। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।

लड़की एसआई भर्ती की तैयारी कर रही थी

SI चमन लाल ने बताया- बगरू सीएससी की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घायल नितेश का 200 फीट बाइपास स्थित किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मानसरोवर में किराए से रहकर अमन पढ़ाई कर रहा था। वहीं, रेवती के परिजनों का कहना है कि मानसरोवर इलाके में स्थित एक पीजी में रहकर वह सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की तैयारी कर रही थी।

….

ये खबर भी पढ़िए…

पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, आर्मी-जवान और दोस्त की मौत:JCB से गेट तोड़ शव निकाले, 2 गंभीर घायल; परिजन का आरोप-एयरबैग ही नहीं खुले

झुंझुनूं में बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में सेना के जवान और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए…

- बात खरी हैहॉस्पिटल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर: गड्ढों में 'वेनिस' का नजारा; मास्टरजी का नौकरी वाला ‘वनवास’

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में कमजोर मानसून से 246 बांध खाली: 1.16-करोड़ लोगों की लाइफलाइन बीसलपुर में 1 इंच भी पानी नहीं आया, 23 जिलों में सूखे जैसे हालात

- भास्कर एक्सक्लूसिवडांगावास हत्याकांड, कोर्ट में फाइनल बहस की पूरी कहानी: आरोपी पक्ष की 4 दलीलें पड़ी भारी, जानिए- 5 दलितों की हत्या पर CBI के तर्क कहां कमजोर पड़े

- भरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी: सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में घर-दुकानों में घुसा पानी; जयपुर में दिनभर बरसात हुई

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें