रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार की सौगात! महिलाओं व छात्राओं के लिए सभी बसों में 2 दिन यात्रा मुफ्त
रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार की सौगात! महिलाओं व छात्राओं के लिए सभी बसों में 2 दिन यात्रा मुफ्त रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है. 28 और 29 अगस्त को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. Published : August…

सौजन्य से:- ETV Bharat
रक्षाबंधन पर राजस्थान सरकार की सौगात! महिलाओं व छात्राओं के लिए सभी बसों में 2 दिन यात्रा मुफ्त
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है. 28 और 29 अगस्त को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.
Published : August 20, 2026 at 2:43 PM IST
जयपुर : रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए सौगात दी है. रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन नि : शुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. राज्य सरकार की अनुमति के बाद बालिकाओं और महिलाओं को रक्षाबंधन पर दो दिन राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी. 28 और 29 अगस्त को नि: शुल्क की यात्रा सुविधा दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं. बस में परिचालक की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा टिकट भी जारी किए जाएंगे.
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक 28 ओर 29 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा दी गई है. नि: शुल्क यात्रा सुविधा 27 और 28 अगस्त की मध्य रात्रि 12:00 बजे से लेकर 29 और 30 अगस्त की मध्य रात्रि 23:59 बजे तक रहेगी. बसों में नि:शुल्क यात्रा केवल राजस्थान राज्य की सीमा में ही मान्य होगी. वातानुकूलित, वॉल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में यात्रा फ्री नहीं होगी. राजस्थान की सीमा में ही नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा. राजस्थान से बाहर जाने के लिए टिकट चार्ज देना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: जयपुर को मिली 16 पीएम ई-बसों की सौगात, CM बोले, 'रोडवेज अब घाटे का नहीं, फायदे का विभाग'
रोडवेज की ओर से विशेष व्यवस्थाएं : रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में ज्यादा भीड़ रहती है. महिलाएं अपने पीहर जाने के लिए अलसुबह से ही सिंधी कैंप बस स्टैंड समेत अन्य सभी बस स्टैंडों पर पहुंचती है. बस स्टैंडों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलती है. ऐसे में रोडवेज प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है. ताकि महिलाओं को लाइन में खड़े रहकर परेशान नहीं होना पड़े. रोडवेज बसों में बैठाने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए जाएंगे, ताकि सुव्यवस्थित तरीके से महिला यात्रियों को बसों में बैठाया जा सके.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


