पीएम मोदी करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 , जिस रूट का करेंगे उदघाटन, उसके बारे में जानें A टू Z अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। लगभग 13,000 करोड़ की लागत वाला यह 42.8 किमी लंबा कॉरिडोर है, जो कुल चार चरणों में पूरा होगा। इसे ऑरेंज लाइन नाम दिया गया है। जयपुर: गुलाबी नगरी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। लगभग 13,000 करोड़ की लागत वाला यह 42.8 किमी लंबा कॉरिडोर है, जो कुल चार चरणों में पूरा होगा। इसे ऑरेंज लाइन नाम दिया गया है।
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के लिए 4 जुलाई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन शहर के यातायात को अधिक सुगम बनाने के लिए जयपुर मेट्रो फेज-2 की हरी झंड़ी दिखाएंगे। इसस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
जयपुर मेट्रो फेज 2 प्रोजेक्ट के बारे में जानें सबकुछ
दो प्रमुख छोरों को जोड़ेगा फेज-2 (टोंक रोड से सीकर रोड तक) जयपुर मेट्रो का फेज-2 शहर का पहला बड़ा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (North-South Corridor) होगा, जिसे 'ऑरेंज लाइन' के नाम से जाना जाएगा।
कुल लंबाई: यह पूरा कॉरिडोर लगभग 42.8 किलोमीटर लंबा होगा।
कनेक्टिविटी: यह रूट टोंक रोड पर स्थित प्रहलादपुरा (दक्षिण छोर) को सीकर रोड पर स्थित टोडी मोड़ (उत्तर छोर) से सीधे जोड़ेगा।
स्टेशनों की संख्या: इस पूरे रूट पर कुल 36 स्टेशन प्लान किए गए हैं, जिनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे।
पहले चरण में 10 स्टेशन
इस फेज के पहले चरण में 10 स्टेशन बने हैं। राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (JMRC) सबसे पहले टोंक रोड पर प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक के 12 किलोमीटर लंबे रूट को तैयार किए जाएंगे। इस शुरुआती स्ट्रेच में कुल 10 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं।
यह मेट्रो पूरी तरह ड्राइवरलेस होगी, जिसे अत्याधुनिक 'कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम' (CBTC) से ऑपरेट किया जाएगा।
अगले चरणों में इन प्रमुख इलाकों से गुजरेगी मेट्रो
चातर चरणों में बनने वाली मेट्रो के पहले चरण (12 KM) का काम पूरा होने के बाद, मेट्रो आगे बढ़कर जयपुर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण व्यावसायिक व आवासीय इलाकों को कवर करेगी। इस रूट के प्रमुख आगामी स्टेशन होंगे, जिसमें सांगानेर, दुर्गापुरा और गोपालपुरा, नेहरू मार्ग, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस हॉस्पिटल और रामबाग महत्वपूर्ण स्थान है।
पिंक लाइन से जुड़ेगी ऑरेंज लाइन
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट, सिंधी कैंप बस स्टैण्ड, गवर्नमेंट हॉस्टल, SMS हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्किल और रामबाग सर्किल जैसे व्यस्त इलाकों को कनेक्ट करने के लिए भी खास प्लान है। फेज-1 से कनेक्टिविटी के लिए गवर्नमेंट हॉस्टल और सिंधी कैंप पर इंटरचेंज स्टेशन विकसित किए जाएंगे। यहां से ऑरेंज लाइन पिंक लाइन से जुड़ेगी। आखिरी फेज उत्तरी छोर अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर, वीकेआई (VKI) सेक्टर और हरमाड़ा होते हुए टोडी मोड़ तक को जोड़ेगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


