पारिवारिक यात्रा में दुखद हादसा, 2 साल की बच्ची की पिछोला झील में डूबने से मौत
उदयपुर के पारिवारिक होटल में हुई वाकया में दो वर्षीय बच्ची पानी में गिर गई और डूब मर गई। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाता है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में दर्दनाक हादसा: होटल की खिड़की से पिछोला झील में गिरी 2 साल की मासूम, डूबने से मौत
होटल की खिड़की से फिसलकर पिछोला झील में डूबी दिल्ली की बच्ची.
Published : July 25, 2026 at 2:32 PM IST
|Updated : July 25, 2026 at 2:38 PM IST
उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर में घूमने आए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी दो वर्षीय बेटी होटल की खिड़की से फिसलकर सीधे पिछोला झील में जा गिरी. हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले मासूम पानी में डूब गई काफी मशक्कत के बाद बच्ची को झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घंटाघर पुलिस थाने के ASI इशाक मोहम्मद अनुसार नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी, असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और दो वर्षीय बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे. परिवार शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था.
इसे भी पढ़ें: पार्वती पुल पर हादसा: कार, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो चचेरे भाइयों की मौत, नाबालिग गंभीर घायल
शनिवार सुबह परिवार होटल की दूसरी मंजिल स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचा. इसी दौरान हादसा घटित हुआ. संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पिछोला झील में गिर गई. घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों और होटल स्टाफ ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.
यह हादसा पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. खासकर झील किनारे बने होटल, व्यू प्वाइंट और ऊंचाई वाले स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग, सुरक्षा जाल और अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
इसे भी पढ़ें: कायलाना झील में हादसा: दोस्त बोला- तुझे तैरना सिखा दूंगा, फिर गहरे पानी में उतर गए तीनों, डूबने से दो की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


