जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार: व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका; 40 हजार में खरीदी थी पिस्टल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime News | Ajay Yadav Murder Accused Arrested For Extortion जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार:व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Crime News | Ajay Yadav Murder Accused Arrested For Extortion
जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार:व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका; 40 हजार में खरीदी थी पिस्टल
- कॉपी लिंक
जयपुर पुलिस ने हथियार के दम पर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर बदमाश को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में हुए अजय यादव हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। वह जेल से बाहर आने के बाद सटोरियों और व्यापारियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहा था। प
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत बदमाश आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह (31 वर्ष, निवासी ग्राम डयोढ़ी कोठी, जोबनेर; हाल निवासी निवारू रोड, झोटवाड़ा) को गिरफ्तार किया गया है।
पिछले काफी समय से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम बदमाश आशीष सिंह की तलाश कर रही थी। एजीटीएफ के हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह से मिली सटीक सूचना पर शुक्रवार रात झोटवाड़ा थाना पुलिस ने दबिश देकर हथियारबंद बदमाश आशीष उर्फ अक्षय को धर-दबोचा।
व्यापारियों को धमकी दिलवाता था आरोपी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अजय यादव हत्याकांड में आरोपी आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह करीब 2 साल तक जेल में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसकी दोस्ती अलग-अलग अपराधियों और बदमाशों से हो गई। जमानत पर बाहर आने के बाद, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह सट्टा लाइन में सक्रिय हो गया। उसने सटोरियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करना शुरू कर दिया। वह जेल में बने अपने साथी बदमाशों से भी फोन करवाकर सटोरियों व व्यापारियों को धमकियां दिलवाता था। बड़ी रकम वसूलने के इरादे से ही उसने झालाना डूंगरी के रहने वाले मोहित से 40 हजार रुपए में यह अवैध देसी पिस्टल खरीदी थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो जयपुर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, हनुमान बेनीवाल भी उड़ान को लेकर परेशान

Jaipur News: पानी की टंकी पर चढ़े तीन नर्सिंगकर्मी दे रहे आत्मदाह की चेतावनी; सिविल डिफेंस की टीम मौके पर

ओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति - Rajasthan News


