जोधपुर में गर्मी से राहत नहीं, उमस से लोग परेशान: 2 और 3 जुलाई के लिए बारिश का अलर्ट, जानें पूरे वीक कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Rain Forecast July | Heat Humidity Blues जोधपुर में गर्मी से राहत नहीं, उमस से लोग परेशान:2 और 3 जुलाई के लिए बारिश का अलर्ट, जानें पूरे वीक कैसा रहेगा मौसम - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Rain Forecast July | Heat Humidity Blues
जोधपुर में गर्मी से राहत नहीं, उमस से लोग परेशान:2 और 3 जुलाई के लिए बारिश का अलर्ट, जानें पूरे वीक कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 1 डिग्री कम रहा। हालांकि, सुबह 11:30 बजे ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम में हल्का बदलाव जरूर दिखा, लेकिन उमस बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों में 2 और 3 जुलाई को बारिश की संभावना है। इन दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 जून से 1 जुलाई तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और इस दौरान आंधी या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार
जोधपुर में मौसम विभाग अब तक चार से पांच बार बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खास असर शहर में देखने को नहीं मिला। दो दिन पहले शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, जिसके बाद उमस और बढ़ गई।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 2 और 3 जुलाई को बारिश की संभावना के साथ तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
- लापता युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान: अंतिम संस्कार में शामिल होने की कहकर निकला था, हत्या का मामला दर्ज
- जोधपुर में बुजुर्ग से गहने लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार: पानी की मटकी खरीदने के बहाने आया, गला दबाकर लूट ले गया आभूषण
- ‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल: कोच में मिल रहे इस्तेमाल चादर तकिये, 3 महीने से आ रहा गंदा पानी तो कहीं नहीं सुधार रहे लीकेज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


