राजस्थान में महिलाएं 2-दिन रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी: 28 और 29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया, पहले से करवा सकेंगे रिजर्वेशन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Roadways Free Travel | Women Girls Bus Fare Exemption August राजस्थान में महिलाएं 2-दिन रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी:28 और 29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया, पहले से क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Roadways Free Travel | Women Girls Bus Fare Exemption August
राजस्थान में महिलाएं 2-दिन रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी:28 और 29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया, पहले से करवा सकेंगे रिजर्वेशन
- कॉपी लिंक
28 और 29 अगस्त को महिलाएं और युवतियां रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान यात्रा के लिए उनसे बस किराया नहीं लिया जाएगा।
सरकार की मंजूरी के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने निःशुल्क यात्रा को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा 27 अगस्त की रात 12 बजे से 29 अगस्त की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी। यानी लगातार दो दिनों तक महिलाएं और बालिकाएं रोडवेज की पात्र बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।
एसी वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा
निःशुल्क यात्रा की सुविधा रोडवेज की सामान्य बसों में मिलेगी। एसी वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।
पहले से सीट बुक करा सकेंगी
रक्षाबंधन पर बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए महिलाएं पहले से रिजर्वेशन भी करा सकेंगी। यानी 28 या 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाएं अपनी सीट पहले ही बुक करवा सकती हैं। इससे त्योहार के दौरान बसों में सीट को लेकर होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
राजस्थान की सीमा में ही फ्री यात्रा
मुफ्त यात्रा का लाभ केवल राजस्थान की सीमा के अंदर मिलेगा। रोडवेज की ऐसी बसें जो राजस्थान से बाहर जाती हैं, उनमें राज्य की सीमा से बाहर की यात्रा के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी। पात्र बसों में राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं और बालिकाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं करती हैं सफर
रक्षाबंधन पर महिलाएं बड़ी संख्या में अपने मायके और रिश्तेदारों के घर जाने के लिए बसों से सफर करती हैं। ऐसे में दो दिन की मुफ्त यात्रा से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। रोडवेज ने सभी संबंधित अधिकारियों को सरकार के आदेश के अनुसार बस संचालन और यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
- राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव: 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव
- CJP नेता की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती: आशुतोष रांका बोले-जयपुर आ रहा हूं, 10 शानदार सरकारी स्कूल बताइए, टीम करेगी दौरा
- चौमूं में सुंदरकांड पाठ, पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन: श्रद्धालुओं में नजर आया उत्साह, 30 को वीर हनुमानजी के लिए रवाना होगी पदयात्रा
- बात खरी हैमंत्री खर्रा के काफिले की कार 'धक्का-मार': 'पंगा' लेने वाली मैडम का ट्रांसफर; नागपंचमी पर 'केक' काटकर सिलेब्रेशन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


