होमक्राइमसाइबर ठगी का दूसरा संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस दबिश का सिलसिला जारी
क्राइम

साइबर ठगी का दूसरा संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस दबिश का सिलसिला जारी

राजस्थान पुलिस ने 19 लाख की साइबर ठगी में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक हफ्ते में दूसरी बार पुलिस ने दबिश डाली है। राजस्थान पुलिस का कहना है कि उन्होंने साइबर ठगी के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो कि बैंक खाते और एटीएम का इस्तेमाल करके ठगी करता था। X के अनुसार, यह मामला राजस्थान के बारां जिले का है जहां एक व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी हुई थी। SUTRA: Maihar News

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 06:24 am बजे
साइबर ठगी का दूसरा संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस दबिश का सिलसिला जारी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Maihar

- Rajasthan Police Cyber Fraud Arrest | Maihar Bank Account Scam Update

19 लाख की साइबर ठगी में एक और संदिग्ध गिरफ्तार:एक हफ्ते में दूसरी बार राजस्थान पुलिस की दबिश; बैंक खाते और ATM का इस्तेमाल कर ठगी

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस ने करीब 19 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में मैहर जिले से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। राजस्थान के बारां जिले की पुलिस टीम रविवार को मैहर पहुंची और कियोस्क संचालक श्रीकांत लखेरा की निशानदेही पर एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद उसे

मुआवजे की राशि एफडी से निकाली गई

मामला राजस्थान के बारां जिले की द्रोपती बाई से जुड़ा है। उन्हें डूब क्षेत्र में जमीन आने पर मिले मुआवजे की राशि में से 18 लाख रुपए की दो एफडी कराई गई थीं। जून 2025 में बिना किसी ओटीपी, कॉल या बैंक अलर्ट के उनकी एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। शिकायत के बाद जांच में मैहर का लिंक सामने आया।

पूछताछ में खुली साइबर नेटवर्क की परतें

जांच के दौरान 14 जुलाई को पुलिस ने मैहर के डेल्हा गांव से ड्राइवर राजन साकेत को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने ई-मित्र सेंटर संचालक श्रीकांत लखेरा का नाम बताया। आरोप है कि श्रीकांत लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम और सिम कार्ड की जानकारी साइबर ठगों तक पहुंचाता था। ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

एक और संदिग्ध को साथ ले गई पुलिस

पुलिस के अनुसार, राजन के खाते में 12.13 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। कमीशन देने के बाद शेष राशि एटीएम से निकालकर आगे पहुंचाई जाती थी। राजन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि श्रीकांत पुलिस रिमांड पर है। रविवार को राजस्थान पुलिस उसे दोबारा मैहर लाई और तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई। मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़े…

बिना कॉल-ओटीपी के तोड़ी FD, 18.93 लाख की ठगी

राजस्थान की बारां साइबर क्राइम पुलिस ने 18.93 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के मैहर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक मैकेनिकल इंजीनियर ई-मित्र सेंटर की आड़ में बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों तक पहुंचाता था। पढ़े पूरी खबर…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें