होमशिक्षा-करियरकोटा- नोनेरा डैम के 19 गेट खोले,डीडवाना-कुचामन में बिजली गिरी: झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा; आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी - Jaipur News
शिक्षा-करियर

कोटा- नोनेरा डैम के 19 गेट खोले,डीडवाना-कुचामन में बिजली गिरी: झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा; आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Kota Udaipur Orange Alert & Dam Water Release LIVEकोटा- नोनेरा डैम के 19 गेट खोले,डीडवाना-कुचामन में बिजली गिरी:झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवो…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
कोटा- नोनेरा डैम के 19 गेट खोले,डीडवाना-कुचामन में बिजली गिरी:  झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा; आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Heavy Rain Alert | Kota Udaipur Orange Alert & Dam Water Release

LIVEकोटा- नोनेरा डैम के 19 गेट खोले,डीडवाना-कुचामन में बिजली गिरी:झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा; आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंद, झालावाड़) में 12 इंच तक पानी बरसा।

भारी बरसात के बाद इन जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। झालावाड़ में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी है। कालीसिंध, छापी, नोनेरा डैम के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। 10 गांवों का संपर्क भी टूट गया है।

नोनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं, उदयपुर संभाग में सोमवार को 6 इंच तक बारिश हुई।

डीडवाना-कुचामन के नावां में बाइक सवार युवकों की बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक तेज बरसात का दौर जारी रह सकता है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

झालावाड़ में एक फीट पानी बरसा: प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के सुनेल इलाके में 300MM (12 इंच) दर्ज हुई। जबकि बाकनी में 270MM, पिरावा में 262, रायपुर में 220, मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78, गंगधर में 71MM बरसात हुई। लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी डैम के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। नदियों में उफान से 10 गांवों का संपर्क टूट गया है।

10 से ज्यादा जिलों में दिनभर बारिश: पिछले 24 घंटे में कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ जिलों में 6 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जयपुर, टोंक समेत अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बाइक सवारों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

राजस्थान में मौसम की PHOTOS

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

कोटा के इटावा के पास स्थित नोनेरा एबरा बांध से मंगलवार को 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

सोमवार को इस मानसून सीजन में पहली बार डैम के 3 गेट खोले गए थे।

बांध से 4 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 214.50 मीटर पर मेंटेन किया जा रहा है।

पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा जा रहा है। प्रशासन लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

झालावाड़ जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कालीसिंध, आहू नदी उफान पर हैं। नदियों में उफान के कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। इस कारण गागरोन में आए जायरीन फंस गए।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

डीडवाना-कुचामन के नावां में सोमवार शाम बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

नमक फैक्ट्री में काम करने वाला विक्की दायमा (25) साथी जितेंद्र नरानिया के साथ घर लौट रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया नावां के राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचे।

मंत्री ने परिवार को आपदा राहत प्रावधानों के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

कालीसिंध बांध के 13 गेटों को 4-4 मीटर खोलकर 196329 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

छापी बांध के 12 गेट और राजगढ़ बांध के 6 गेट खोले गए हैं।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए झालावाड़ कलेक्टर ने मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं, तेज बारिश से भोपाल-इंदौर राजमार्ग 5 घंटे बंद रहा।

झालावाड़ के कचराखेड़ी के सरकारी स्कूल में पानी भरने से 40 बच्चे व शिक्षक फंस गए। प्रशासन ने रेस्क्यू किया।

- कॉपी लिंक

राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहा।

जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में सोमवार दिन में धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी, जिससे इन शहरों में गर्मी, उमस बढ़ गई।

दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

जयपुर: सोमवार दिनभर उमस रही। आसमान में हल्के बादल छाने और धूप निकलने से तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ गया।

जयपुर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ बारिश हुई। दोपहर करीब 4 बजे चारदीवारी, एमआई रोड, टोंक रोड, आदर्श नगर, गोपालपुरा बाइपास समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई।

जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

- कॉपी लिंक

कोटा: सोमवार दोपहर को शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। रामगंज मंडी कृषि उपज मंडी में पानी भर गया।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, 13.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

उदयपुर: दोपहर बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

- कॉपी लिंक

सीकर सोमवार दोपहर बाद आधा घंटा बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

सीकर में 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। हालांकि इस दौरान हवा में लो प्रेशर सिस्टम रहने से उमस भी बनी रहेगी।

अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- कॉपी लिंक

अलवर: सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में उमस रही। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसा 11 अगस्त को मध्यम बारिश और 12 से 15 अगस्त तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

जोधपुर: सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Topics:

- 17 बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग: अचानक धुआं उठने पर ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को निकाला, बैग और किताबें जलीं

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान के टीचर को मिला था NEET का लीक पेपर: मकान मालिक ने दिखाई थी पीडीएफ, MBBS कर रहे बेटे ने वॉट्सएप पर भेजा था

- बात खरी है'नौकरी-नेतागिरी' का फर्क समझाने लगे 'चीफ साहब': बकरियों के झुंड में 'विरोधी खेमे' का बकरा; 'हनुमानजी' के लिए पदयात्रा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें