राजस्थान में 183 RAS अफसरों के तबादले; CM के OSD योगेश श्रीवास्तव भी बदले
राजस्थान में 183 RAS अफसरों के तबादले; CM के OSD योगेश श्रीवास्तव भी बदले तबादला सूची में मुख्यमंत्री के OSD योगेश श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। उन्हें अब गंगानगर शुगर मिल्स में महाप्रबंधक (GM) के पद पर लगाया गया है। यो…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में 183 RAS अफसरों के तबादले; CM के OSD योगेश श्रीवास्तव भी बदले
तबादला सूची में मुख्यमंत्री के OSD योगेश श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। उन्हें अब गंगानगर शुगर मिल्स में महाप्रबंधक (GM) के पद पर लगाया गया है। योगेश श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राजस्थान में निकाय चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के साथ-साथ गृह जिले में पदस्थ अफसरों को भी बदला गया है।
यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हैं। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिले में पदस्थ अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने बड़े स्तर पर RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का भी तबादला
तबादला सूची में मुख्यमंत्री के OSD योगेश श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। उन्हें अब गंगानगर शुगर मिल्स में महाप्रबंधक (GM) के पद पर लगाया गया है। योगेश श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी बदले
वहीं, RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी का भी तबादला किया गया है। उन्हें APRTS टोंक के प्रिंसिपल पद से हटाकर अतिरिक्त आयुक्त, TAD उदयपुर के पद पर लगाया गया है।
निकाय चुनाव से पहले अफसरों के तबादले
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद ऐसे अधिकारियों को बदला गया है, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे या अपने गृह जिले में पदस्थ थे। 183 RAS अधिकारियों के तबादले के साथ अब निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बदलाव का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


