स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 18 बच्चे घायल: बस के अंदर फंसे बच्चों को लोगों ने निकाला; 8 स्टूडेंट गंभीर हालत में जयपुर रेफर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Jobner School Bus Accident | Students Injured In Collision स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 18 बच्चे घायल:बस के अंदर फंसे बच्चों को लोगों ने निकाला; 8 स्टूडेंट ग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Jobner School Bus Accident | Students Injured In Collision
स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 18 बच्चे घायल:बस के अंदर फंसे बच्चों को लोगों ने निकाला; 8 स्टूडेंट गंभीर हालत में जयपुर रेफर
- कॉपी लिंक
जयपुर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 18 स्टूडेंट घायल हो गए। 2 बच्चों के सिर में चोट आई है, जबकि 3 बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। एक बच्चे के हाथ में चोट आई है।
टक्कर इतनी तेज थी की दो बच्चों के सिर में चोट लगने से बस के अंदर खून फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
प्राथमिक इलाज के बाद 8 बच्चों को जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार सुबह 9.30 बजे जोबनेर-आसलपुर महला मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ।
हादसे की तस्वीरें…
8-9 बच्चों को जयपुर किया गया रेफर
जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया- टैगोर विद्या मंदिर स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में ड्राइवर कंडक्टर और एक स्कूल स्टाफ के साथ 40 बच्चे थे। इसी दौरान जोबनेर-महला मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के पास चित्तौड़गढ़ से खाटू श्याम जा रही स्कार्पियो से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पलट गए। बच्चे बस के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।
हादसे में बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गए। 2 बच्चों के सिर में चोट आई है, जबकि 3 बच्चों के पैर में फैक्चर हुआ है। एक बच्चे के हाथ में चोट आई है। दो बच्चों के सिर में चोट लगने से बस के अंदर खून फैल गया। गंभीर रूप से घायल 8 से 9 बच्चों को जयपुर रेफर किया गया। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- दोनों वाहनों की टक्कर की तेज आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहंचे। देखा तो बस पलटी हुई थी और बच्चे अंदर फंसे थे। बिना समय गंवाए बच्चों को निकालना शुरू किया। पुलिस के पहुंचने तक बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा।
हादसे के बाद जोबनेर-महला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हादसे के कारणों की जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
- भास्कर एक्सक्लूसिवओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति
- LIVEअलवर में मकान की छत गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा
- उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO: दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी; धरना समाप्त
- 100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल: अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा; सस्पेंड
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


