होमक्राइमराजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल
क्राइम

राजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल

{"_id":"6a40998978267a5d49083d81","slug":"rajasthan-police-catch-wanted-fraudster-after-18-years-who-made-reels-inside-police-offices-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जिस पुलिस को 18 सा…

Amar Ujala के अनुसार28 जून 2026 को 04:25 am बजे
राजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a40998978267a5d49083d81","slug":"rajasthan-police-catch-wanted-fraudster-after-18-years-who-made-reels-inside-police-offices-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल

Sun, 28 Jun 2026 09:18 AM IST

हिमांशु सिंह बघेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: हिमांशु सिंह बघेल

Updated Sun, 28 Jun 2026 09:18 AM IST

सार

जयपुर पुलिस ने 18 साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी संयुक्त अरब अमीरात भागने की तैयारी में था। उस पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने और चार मामलों में वांछित होने का आरोप है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिले ने इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया, जब वह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागने की तैयारी में था।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि लंबे समय तक पुलिस से बचता रहा यह आरोपी जयपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय में रील्स भी बनाता रहा, लेकिन उसकी असल पहचान सामने नहीं आ सकी।

विज्ञापन

चार मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार जांगिड़ के खिलाफ वर्ष 2008-09 में सदर थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी थे। वह थाना सदर और सदर सर्किल के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर बनवाया पासपोर्ट

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाते हुए जयपुर का ठिकाना छोड़ दिया और सीकर के जनता नगर स्थित पते से पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

पुलिस के मुताबिक, राकेश कुमार जांगिड़ ने अपने साथियों मुकेश कुमार, गंगाराम, कौशल कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि गिरोह ने पीड़ितों से लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनकी रकम लौटाई।

ये भी पढ़ें- 99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी: बोले- 2018 में किया था आवेदन; नियमों के तहत मिला लाभ

ठिकाने बदलकर छिपाता रहा पहचान

पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर में लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और अलग-अलग जगहों पर रहकर अपनी पहचान छिपाता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें