होम›शिक्षा-करियर›जयपुर में 18-19 को चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ करेंगे मंथन
शिक्षा-करियर

जयपुर में 18-19 को चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

जयपुर में 18-19 को चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ करेंगे मंथन डिजिटल हेल्थ से जुड़े सत्र में इंटरऑपरेबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होग…

ETV Bharat के अनुसार16 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर में 18-19 को चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में 18-19 को चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

डिजिटल हेल्थ से जुड़े सत्र में इंटरऑपरेबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.

Published : September 16, 2026 at 4:05 PM IST

जयपुर: एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) राजस्थान चैप्टर की ओर से 18 और 19 सितंबर को जयपुर में AHPI National Leadership Summit 2026 का आयोजन किया जाएगा. इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम Sustainable Healthcare Leadership: Balancing Quality, Cost & Trust रखी गई है. समिट में देशभर के प्रमुख स्वास्थ्य नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे.

समिट में स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने मौजूदा चुनौतियों और उनके समाधान पर व्यापक चर्चा होगी. इसमें बढ़ती स्वास्थ्य लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी, तेजी से बदलती तकनीक, मरीजों की बढ़ती अपेक्षाएं और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति विश्वास बनाए रखने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, दक्षता और मरीजों के भरोसे के बीच संतुलन स्थापित करने को लेकर संवाद का मंच उपलब्ध कराना है.

AHPI के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ विकास स्वर्णकार ने बताया कि 18 सितंबर को उद्घाटन सत्र में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ अभिजात सेठ मुख्य अतिथि होंगे. राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान हॉस्पिटल के चेयरमैन एसएस अग्रवाल और SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

पढ़ें: जयपुर के डॉक्टर का कमाल: AI हेल्थकेयर असिस्टेंट विकसित किया, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

एआई पर चर्चा: सम्मेलन के पहले दिन Human Resources–The Backbone of Sustainable Hospitals विषय पर सत्र आयोजित होगा. इसके अलावा Re-defining Healthcare Leadership for Business/Value Sustainability, Improving Operational Efficiency और Digital Leadership & Innovation जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ विचार रखेंगे. डिजिटल हेल्थ से जुड़े सत्र में इंटरऑपरेबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. 19 सितंबर को समिट के समापन सत्र में भारत की दीर्घकालीन स्वास्थ्य दृष्टि पर चर्चा होगी.

राजस्थान के मुख्य सचिव श्रीनिवास, नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ वीके पॉल विजन ऑफ विकसित भारत 2047 विषय पर वेलीडिक्टरी एड्रेस देंगे. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के एमेरिटस चेयरपर्सन डॉ एमएल स्वर्णकार भी हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. आयोजकों के मुताबिक, AHPI Leadership Summit 2026 का उद्देश्य देश के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर अनुभव और विचार साझा करना तथा भविष्य के लिए टिकाऊ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में संवाद को आगे बढ़ाना है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें