उदयपुर संभाग के 178 बांधों में सिर्फ 44% पानी: मानसून कमजोर, बारिश की संभावना नहीं, ठंडी हवा के बीच आसमान में छाए बादल - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Monsoon Update | Weak Monsoon Clouds Over City Dams Water Level उदयपुर संभाग के 178 बांधों में सिर्फ 44% पानी:मानसून कमजोर, बारिश की संभावना नहीं, ठंडी हवा के बीच आसमा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Monsoon Update | Weak Monsoon Clouds Over City Dams Water Level
उदयपुर संभाग के 178 बांधों में सिर्फ 44% पानी:मानसून कमजोर, बारिश की संभावना नहीं, ठंडी हवा के बीच आसमान में छाए बादल
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। बदले मौसम से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
पिछले करीब दो सप्ताह से उदयपुर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन मौसम पूरी तरह सूखा रहा है। जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से जलाशयों में भी पानी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मानसून के कमजोर रहने का असर उदयपुर संभाग के बांधों पर भी दिखाई दे रहा है। संभाग के 178 बांधों में उनकी कुल भराव क्षमता का महज करीब 44 फीसदी पानी ही बचा है। इन बांधों की कुल भराव क्षमता 1850.69 एमक्यूएम है, जबकि वर्तमान में इनमें 823.43 एमक्यूएम पानी ही है। यानी मानसून कमजोर रहने के कारण बांधों में पानी की आवक कम हो रही है और उपलब्ध पानी भी लगातार घट रहा है।
इससे पहले मंगलवार को उदयपुर जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। दिनभर मौसम सामान्य रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर में आने वाला पूरा सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
उदयपुर के जलाशयों में जलस्तर (आंकड़े मीटर में)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


