जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के 172 जीएसएस पर लगेंगे मेगा बैटरी बैंक - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Mega Battery Banks Will Be Installed At 172 GSS Of Jaipur, Ajmer And Jodhpur Discoms. जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के 172 जीएसएस पर लगेंगे मेगा बैटरी बैंक - कॉपी लिंक प्रदेश…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mega Battery Banks Will Be Installed At 172 GSS Of Jaipur, Ajmer And Jodhpur Discoms.
जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के 172 जीएसएस पर लगेंगे मेगा बैटरी बैंक
- कॉपी लिंक
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के रूफ टॉप सोलर प्लांटों से बनने वाली अतिरिक्त बिजली अब व्यर्थ नहीं जाएगी। विद्युत वितरण निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत सौर ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर कर आवश्यकतानुसार सप्लाई सुचारू रखने के लिए पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों के ग्रिड सब स्टेशनों (जीएसएस) पर भारी क्षमता के बैटरी बैकअप सिस्टम लगाए जाएंगे। पहले चरण में तीनों डिस्कॉम से 172 जीएसएस का चयन किया गया है। इनमें जयपुर के 12, अजमेर के 10 और जोधपुर डिस्कॉम के सर्वाधिक 150 जीएसएस शामिल हैं। यहां जल्द ही ट्रांसफार्मर एरिया में बैटरी बैकअप पैनल बोर्ड तैयार कर ट्रायल शुरू किया जाएगा।
प्रोजेक्ट के लिए तय किए गए 3 प्रमुख मापदंड
1 स्थान की उपलब्धता : बैटरी बैंक और कंट्रोल यूनिट स्थापित करने के लिए जीएसएस ट्रांसफार्मर के पास न्यूनतम 15 वर्ग मीटर खाली व सुरक्षित भूमि होनी चाहिए।
2 लंबी अवधि का अनुबंध : संबंधित फर्म के साथ 10 वर्ष का एमओयू किया जाएगा।
3 तकनीकी प्राथमिकता : ट्रायल के लिए केवल उन्हीं जीएसएस का चुनाव किया जा रहा है, जहां रूफटॉप और कमर्शियल सोलर प्लांट का कंसंट्रेशन सबसे अधिक है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

डाइट उदयपुर में जिला शोध समूह का प्रशिक्षण संपन्न - Udaipur News

26K views · 768 reactions | जयपुर में परीक्षा के दौरान गई बिजली, कंप्यूटर बंद, अभ्यर्थी परेशान | BBC News हिन्दी

26K views · 755 reactions | जयपुर में परीक्षा के दौरान गई बिजली, कंप्यूटर बंद, अभ्यर्थी परेशान | BBC News हिन्दी


