राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार - rajasthan police seizes 17 crore rupees banned drugs three arrested
राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ में 17 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित और नशीली दवाएं जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। HighLights - हनुमानगढ़ में 17 करोड़ क…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ में 17 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित और नशीली दवाएं जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
- हनुमानगढ़ में 17 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त, तीन गिरफ्तार।
- धौलपुर-करौली में कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, दो पकड़े।
- राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ा।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले में एक घर पर छापा मारकर राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यहां से चार लाख से अधिक प्रतिबंधित गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए हैं। इनमें नशे की गोलियां भी शामिल है। जब्त की गई दवाओं की कीमत 17 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
बरामद की गई प्रतिबंधित दवाईयां आसपास के जिलों में आपूर्ति की जानी थी। उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें जब्त कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सीमा से सटे राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी का राजफाश किया है। पुलिस के अनुसार धौलपुर के बाड़ी से करौली जिले में नशीली कफ सिरप की आपूर्ति की जा रही थी।
करौली के लांगरा पुलिस 2 थाना अधिकारी लाल बहादुर मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने एक दवा की दुकान पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरिओम राजपूत ग्रामीण क्षेत्रों में कफ सिरप बेचता था। दवा की दुकान का मालिक हिमांशु सिंघल है।
हरिओम के कब्जे से 58 टोसेक्स कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में हरिओम ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर की दुकान से कफ सिरप खरीदकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे के लिए बेचता था। एक कफ सिरप 260 रुपये में खरीदता और 600 रुपये में बेचता था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


