जोधपुर में मौसम बदला, शहर के कई इलाकों में बारिश: लोगों को उमस से मिली राहत, अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Yellow Alert जोधपुर में मौसम बदला, शहर के कई इलाकों में बारिश:लोगों को उमस से मिली राहत, अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Yellow Alert
जोधपुर में मौसम बदला, शहर के कई इलाकों में बारिश:लोगों को उमस से मिली राहत, अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात
- कॉपी लिंक
जोधपुर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम बदला और शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, कमला नेहरू नगर, रातानाडा नेहरू पार्क सहित कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। ॉ
मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त तक बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी दिन में बादल छाए रहे और रात को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले रविवार को 3.5 एमएम बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।
मानसून की 17 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 188.3 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 171.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 17.2 फीसदी कम है।
आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 13 और अगस्त को भी हल्की बारिश की चेतावनी है। लेकिन, 14 से 16 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।
- रूणिचा एक्सप्रेस 24 सितंबर तक बदले रूट से चलेगी: पांच स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव; जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त को
- चलती ट्रेन से महिला का पर्स खींचने वाला गिरफ्तार: मोबाइल-ज्वेलरी किए थे चोरी, एक साल से फरार था आरोपी; पहले से कई केस दर्ज
- बदमाशों ने बस में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग: ग्रामीण रूट पर चलने वाली बस को लेकर रंजिश; घटना का CCTV आया सामने
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


