जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए का बुलडोजर; 160 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्माण हटाने की कार्रवाई
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए का बुलडोजर; 160 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्माण हटाने की कार्रवाई जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर 160 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए जेडीए ने बुलडोजर चलाया। 250 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रव…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए का बुलडोजर; 160 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्माण हटाने की कार्रवाई
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर 160 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए जेडीए ने बुलडोजर चलाया। 250 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई के बीच व्यापारी मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विस्तार
न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सोमवार को कार्रवाई शुरू कर दी। अदालत के आदेश के बाद सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक सड़क को करीब 160 फीट चौड़ा करने की योजना के तहत जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सड़क सीमा में आ रहे निर्माण और अतिक्रमण हटाने शुरू किए।
कार्रवाई के लिए मौके पर करीब दो दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं। तोड़े जा रहे निर्माण का मलबा हटाने के लिए डंपर और ट्रैक्टर भी लगाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।
250 से ज्यादा मकान-दुकानों को नोटिस
जेडीए के अनुसार न्यू सांगानेर रोड पर कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 100 से 120 फीट के आसपास है। प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए सड़क सीमा का सीमांकन पहले ही किया जा चुका है। जेडीए ने सड़क सीमा में आने वाले करीब 250 से 260 मकान और दुकानों के मालिकों को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे।
सड़क सीमा में कई जगह पूरे मकान और दुकानें भी आ रही हैं। सोमवार को कार्रवाई शुरू होने के बाद प्रभावित दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया।
यह भी पढें- राजस्थान: मुख्यमंत्री के बयान पर बोले अशोक गहलोत, पंचायत चुनाव में सबक सिखाएंगे किसान
मुआवजे की मांग पर अड़े व्यापारी
स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से उनके मकान और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जेडीए को उचित मुआवजा देना चाहिए। विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जेडीए का प्रवर्तन दस्ता मशीनों की मदद से सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने में जुटा है। निर्माण हटाने के साथ ही मलबा भी तत्काल मौके से हटाया जा रहा है।
6 अक्टूबर को कोर्ट में देनी है पालना रिपोर्ट
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में जेडीए को 6 अक्टूबर को अदालत में पालना रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में रिपोर्ट से एक दिन पहले कार्रवाई तेज की गई है। जेडीए की कार्रवाई से सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर प्रभावित लोगों और व्यापारियों का विरोध भी जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


