होमशिक्षा-करियरउदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए: सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई - Udaipur News
शिक्षा-करियर

उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए: सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Road Damage | CM Visit Road Repairs Fail Within Days उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए:सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 08:53 am बजे
उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए:  सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Road Damage | CM Visit Road Repairs Fail Within Days

उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए:सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई

- कॉपी लिंक

उदयपुर में 16 दिन पहले बनी सड़क पर गड्ढे हो गए। 15 अगस्त को इन्हें रिपेयर किया गया, लेकिन गड्ढे फिर भी नहीं भर पाए। मामला डबोक एयरपोर्ट से उदयपुर शहर आने वाली सड़क पर सुंदरवास से ठोकर चौराहा तक का है।

दरअसल, मुख्यमंत्री 1 और 2 अगस्त को उदयपुर आए थे। इसके चलते आनन फानन में सड़क बना दी। करीब दो दिन बाद ही सड़क उखड़ गई।

15 अगस्त को फिर रिपेयर की गई सड़क

15 अगस्त को इसे फिर से रिपेयर किया गया। अब दो दिन बाद इस काम की पोल खुलने लगी। इस सड़क पर गड्ढे बाहर निकल गए। एक-एक कर कई गड्ढे सड़क पर हो गए। इस रास्ते से गुजरने वाले और इस एरिया में रहने वाले लोगों में काफी परेशान हैं।

लोग बोले- पैसे की बर्बादी की जिम्मेदार कौन

लोगों ने बताया- दो दिन बाद ही सड़क खुल गई तो फिर यहां इस पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन है। इस रोड से गुजरने वाले व्यापारी संपतलाल बोहरा कहते हैं कि पहले तो गड्ढों ने परेशान कर रखा था। सीएम के आने से सड़क बन गई तो खुशी थी। लेकिन दो दिन बाद सड़क ने सरकारी सिस्टम की पोल खोल दी।

इस सड़क को वापस ठीक किया जाए और जो जिम्मेदार है, उससे इस राशि की वसूली की जाए। जब सब तरफ से इनके काम पर सवाल उठे तो 15 अगस्त के दिन वापस रिपेयरिंग का काम किया, लेकिन वह भी नहीं टिक पाया और वापस गड्ढे हो गए।

काम को लेकर उठे थे सवाल

लोगों ने बताया- इससे पहले इस काम को लेकर आपत्ति भी लोगों ने उठाई थी कि बड़ी वाली गिट्टी डाली ही नहीं। बारीक वाली डाल दी। लोगों ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली बड़ी गिट्टी को पहले डालना था, लेकिन जल्दी में सड़क बनानी थी तो पूरा काम ही बिगाड़ दिया। अभी इस सड़क पर जैसे-जैसे ओवरलोडिंग वाहन चलेंगे। वैसे-वैसे ये पूरी तरह से खुल जाएगी।

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद राकेश खोखावत ने बताया- तकनीकी रूप से जानकार होने के बाद भी इंजीनियरों ने इसे बनाया और उसका रिजल्ट सबके सामने है। सरकारी पैसा भी लगा और लोगों की परेशानियां भी यथावत बनी हुई है।

खोखावत ने बताया- इससे पहले जब गैस पाइप लाइन डाली तब सुंदरवास से दक्षिणी सुंदरवास की तरफ जितने रास्ते हैं, वे बाधित हो गए। हमने कई फोन किए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोग परेशान होते रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें