जयपुर को मिली 16 नई ई-बसें: CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी; कहा- धुआं और शोर नहीं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur CM Bhajanlal Sharma Inauguration: 16 New Electric Buses Launch जयपुर को मिली 16 नई ई-बसें:CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी; कहा- धुआं और शोर नहीं - कॉपी लिंक जयपुर में 16 नई…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur CM Bhajanlal Sharma Inauguration: 16 New Electric Buses Launch
जयपुर को मिली 16 नई ई-बसें:CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी; कहा- धुआं और शोर नहीं
- कॉपी लिंक
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और क्लीन मोबिलिटी की सोच के तहत प्रदेश में
मुख्यमंत्री ने कहा- इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने के साथ शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा- बिना धुएं और कम शोर के चलने वाली ये बसें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
8 शहरों में 110 ई-बसों का संचालन शुरू
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मंगलवार को राजस्थान के 8 शहरों में एक साथ 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया। इनमें जयपुर के लिए 16 ई-बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन से शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
ई-बसों के संचालन से शहरी परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
क्लीन मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसें इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम हैं। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा- आने वाले समय में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन शहरों की जरूरत है। इलेक्ट्रिक बसें इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


