होम›राजनीति›जयपुर में 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी: OBC और अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30 सीट रिजर्व , SC के लिए 20 वार्ड - Jaipur News
राजनीति

जयपुर में 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी: OBC और अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30 सीट रिजर्व , SC के लिए 20 वार्ड - Jaipur News

Jaipur Municipal Election Ward Reservation Lottery | Candidate List Update LIVE जयपुर में 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी:OBC और अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30 सीट रिजर्व , SC के लिए 20 वार्ड जयपुर6 मिनट पहले कॉपी लिंक जयपुर…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
जयपुर में 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी:  OBC और अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30 सीट रिजर्व , SC के लिए 20 वार्ड - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

Jaipur Municipal Election Ward Reservation Lottery | Candidate List Update

LIVE

जयपुर में 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी:OBC और अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30 सीट रिजर्व , SC के लिए 20 वार्ड

जयपुर6 मिनट पहले

कॉपी लिंक

जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जा रही है। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20 और अनारक्षित महिला के लिए 30 सीटें रिजर्व हैं।

.

जयपुर नगर निगम में वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट सभागार (जयपुर) में निकाली जा रही है।

लॉटरी के साथ लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है-

जोधपुर नगर निगम में 20 वार्ड ओबीसी के होंगे

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में से 20 वार्ड ओबीसी के होंगे। जबकि 65 वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगिरी के लिए रखे गए हैं। शहर के कौनसे वार्ड किसके लिए रिजर्व होंगे इसके लिए लॉटरी डाली जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

कोटा निगम के वार्डों की लॉटरी आज

कोटा नगर निगम के 100 वार्ड में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकलेगी। लॉटरी प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक 100 में से 18 एससी, 5 एसटी, 20 ओबीसी और 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में आरक्षण आज

अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों में आज आरक्षण के लिए लॉटरी जवाहर रंगमंच में 3 बजे निकाली जाएगी। अजमेर नगर निगम में 80 में से 20 एससी, 2 एसटी, 16 ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड की कुल संख्या 27 है। पूरी खबर पढ़ें…

जयपुर नगर निगम में ये रहेगी स्थिति

नगर निगम के बाद नगर परिषद और नगर पालिकाओं की बारी

नगर निगम के 150 वार्डों की लॉटरी पूरी होने के बाद जयपुर जिले की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के वार्डों के वर्गवार और महिला आरक्षण की लॉटरी शुरू होगी। इसमें जिले के अलग-अलग नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों के लिए भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

आगे पढ़िए नगर परिषद और पालिकाओं में आरक्षण की स्थिति

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें