होमखेल'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच: वार्ड 15 में चोक सीवरेज लाइन,पाल रोड पर रोड लाइट की समस्या सुलझी, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव रितिका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ - Jodhpur News
खेल

'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच: वार्ड 15 में चोक सीवरेज लाइन,पाल रोड पर रोड लाइट की समस्या सुलझी, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव रितिका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Ward 15 Sewerage & Road Light Issue Solved | Ritika Public Star 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:वार्ड 15 में चोक सीवरेज लाइन,पाल रोड पर रोड लाइट की समस्या सुलझी, डिस…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 02:05 am बजे
'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:  वार्ड 15 में चोक सीवरेज लाइन,पाल रोड पर रोड लाइट की समस्या सुलझी, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव रितिका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Ward 15 Sewerage & Road Light Issue Solved | Ritika Public Star

'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:वार्ड 15 में चोक सीवरेज लाइन,पाल रोड पर रोड लाइट की समस्या सुलझी, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव रितिका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

- कॉपी लिंक

जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है।

पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…

पानी बहे तो बहे, जलदाय विभाग कुछ नहीं करेगा

जोधपुर में शहर में पीने के पानी की परेशानी एक बड़ी समस्या है। कहीं प्रेशर नहीं है, कहीं सरकारी पानी ही नहीं पहुंचता तो कहीं लाग अपनी जेब से पैसा खर्च टैंकर से काम चला रहे हैं। इसी समस्या के संदर्भ में पाल गांव से राजेश मूथा ने व्यर्थ पानी बहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे गांव के मुख्य रोड पर बने सरकारी सबमर्सिबल से कई महीनों से पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन जलदाय विभाग इस पर मौन साधे बैठा है।

पैसे नहीं मिलते, इसलिए घर से नहीं उठाएंगे कचरा

जोधपुर के गोल्फ कोर्स स्कीम रोड, अभयगढ़ स्कीम, एएफ कॉलोनी से रविन्द्र सिंह ने कचरा गाड़ी से जुड़ी समस्या भेजी है। उन्होंने बताया है कि सरदार क्लब स्कीम, वार्ड 15 गली में कचरा गाड़ी कभी–कभी आती है। जब आती है तो निगम के संविदाकर्मी गाड़ी से नीचे ही नहीं उतरते। कचरा उठाने के लिए भी घर तक नहीं जाते। टोकने पर जवाब देते हैं कि हमें आगे से पैसे नहीं मिलते इसलिए हम घर–घर जाकर कचरा नहीं उठाएंगे। हमारी गली में एक दिव्यांग महिला भी है लेकिन ये लोग उसके घर से भी कचरा नहीं उठाते।

झाड़ियों से 120 फीट रोड सिकुड़कर 30 फीट रह गई

राहुल चौधरी ने खारड़ा फाटा से खारड़ा रणधीर जाने वाली रोड की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि यह 120 फीट रोड है लेकिन इसके दोनों तरफ बबूल की झाड़ियां उग आने से यह महज 30 फीट की ही नजर आती है। आशापूर्णा पैराडाइज के पास, बिछड़िया गणेश मंदिर तक यह रोड भी कई जगहों पर टूटी पड़ी है। इस समस्या की ओर भी निगम के अधिकारी ध्यान दें तो आने जाने वाले राहगीरों को बहुत राहत मिलेगी।

निगम की आंख खुले, इसलिए सेल्फी से दिखाई समस्या

जोधपुर के कृषि मंडी सर्किल, मण्डोर रोड, मदेरणा से जितेन्द्र माहेश्वरी ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि आर्यवीर जाल के पास नहर वाले एरिया में स्थानीय लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। आसपास के घरों के लोगों का कचरे की सड़न और दुग्रंध से रहना मुहाल हो गया है। न निगम समय पर ये कचरा उठाता है न ही लोगों को यां खुले में कचरा न डालने के लिए पाबंद ही कर रहा है। जितेन्द्र ने निगम और प्रशासन से खुले में कचरा डाल रहे लोगों पर कार्रवाई करने, नहर के खुले हिस्से को कवर करने और नियमित कचरा उठाने की अपील की है।

अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी…

'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या

सरदार क्लब स्कीम, वार्ड 15 से रविन्द्र ने सीवरेज लीक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में होटल चंद्र इम्पीरियल के पास बीते एक महीने से सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होकर बह रही है। गंदा पानी एक किलोमीटर तक सड़क के किनारे जमा हो गया है। मच्छर, दुर्गंध और गंदगी से लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद निगम ने चोक सीवरेज सही करवा दिया।

डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव रितिका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

जोधपुर के पाल रोड से गोरधन ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से हमारे इलाके में लगी यह रोड लाइट खराब है। अंधेरा रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। निगम या जो भी संबंधित विभाग है वो इस समस्या पर ध्यान दें। समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव रितिका ने इस समस्या पर कार्रवाई करते हुए लाइट ठीक करवा दी है।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें