होमक्राइमआसोप में 15 दिवसीय हेलमेट अभियान जारी: बिना हेलमेट बाइक-स्कूटी चलाने वाले चालकों का होगा चालान, सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त - Asop News
क्राइम

आसोप में 15 दिवसीय हेलमेट अभियान जारी: बिना हेलमेट बाइक-स्कूटी चलाने वाले चालकों का होगा चालान, सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त - Asop News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Asop - Rajasthan Police Helmet Campaign | Jodhpur Rural Asop 15 Day Drive | 2026 आसोप में 15 दिवसीय हेलमेट अभियान जारी:बिना हेलमेट बाइक-स्कूटी चलाने वाले चालकों का होगा चालान,…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 01:25 pm बजे
आसोप में 15 दिवसीय हेलमेट अभियान जारी:  बिना हेलमेट बाइक-स्कूटी चलाने वाले चालकों का होगा चालान, सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त - Asop News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Asop

- Rajasthan Police Helmet Campaign | Jodhpur Rural Asop 15 Day Drive | 2026

आसोप में 15 दिवसीय हेलमेट अभियान जारी:बिना हेलमेट बाइक-स्कूटी चलाने वाले चालकों का होगा चालान, सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में, जोधपुर ग्रामीण के आसोप थाना क्षेत्र में 2 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय हेलमेट

थानाधिकारी सुरेंद्र दुगस्तावा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य "सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठे व्यक्तियों दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना हेलमेट पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने (ओवरस्पीडिंग) और गलत या अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे वाहनों का तुरंत चालान किया जाएगा और उन्हें जब्त भी किया जा सकता है।

सड़क पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे स्वेच्छा से नियमों का पालन करें।

राजस्थान पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने और स्वयं के साथ दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रखने की अपील की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें