जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण
जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी. Published : August 23, 2026 at 8:53 PM IST जयपुर: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 क…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण
नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी.
Published : August 23, 2026 at 8:53 PM IST
जयपुर: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नगर निगम जयपुर के समस्त वार्डों में आम चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. संबंधित अधिकारियों को निर्धारित वार्डों के नामांकन पत्र प्राप्त करने एवं नामांकन प्राप्ति के बाद निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने नामांकन प्राप्ति स्थलों का निर्धारण भी कर दिया है.
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई. सीकर रोड, 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वीकेआई एरिया मुरलीपुरा, वार्ड 21 से 30 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, खिरणी फाटक झोटवाड़ा, वार्ड 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम), खातीपुरा, वार्ड 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर तथा वार्ड 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय सांगानेर प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं.
पढ़ें: निकाय चुनाव: शहरी क्षेत्र में पिछड़ती रही है कांग्रेस, नगर निगम में अधिकांश बने भाजपा के बोर्ड
इसी प्रकार वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45 कलक्ट्रेट, वार्ड 71 से 80 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, नन्दपुरी अंडरपास, वार्ड 81 से 90 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, नई विधानसभा के पास लालकोठी, वार्ड 91 से 100 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन, टेक्नोलोजी पार्क के पास, शास्त्री नगर, वार्ड 101 से 110 के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय तथा वार्ड 111 से 120 के लिए कार्यालय नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं.
पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव 2026: हाड़ौती में निकाली लॉटरी, देखें वार्डवार आरक्षण
संदेश नायक ने बताया कि वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26 कलक्ट्रेट, वार्ड 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क तथा 141 से 150 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे को नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित किया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित नामांकन प्राप्ति स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे और नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्रवाई नियमानुसार पूरी करें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बढ़ा स्क्रब टाइफस का कहर: तीन महीने में 15 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट - 15 deaths due to scrub typhus in jaipur in three months

CM ईमानदार तो ना करें बाड़ाबंदी' राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले गहलोत- पायलट ने की BJP की घेराबंदी

गहलोत से बोले पायलट- सबके इंचार्ज आप: राजस्थान-पंजाब क्या फर्क पड़ता है; पूर्व सीएम ने कहा- हम तो परमानेंट इंचार्ज - Jaipur News


