दीया कुमारी के प्रयासों से मिलेगी वैश्विक पहचान? शेखावाटी की 14 हवेलियां UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल
राजस्थान में शेखावाटी की चौदह ऐतिहासिक हवेलियों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। इससे इन हवेलियों को विश्व धरोहर सूची में शामिल होने की राह आसान हो गई है। जयपुर: राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में शेखावाटी की चौदह ऐतिहासिक हवेलियों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। इससे इन हवेलियों को विश्व धरोहर सूची में शामिल होने की राह आसान हो गई है।
जयपुर: राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर बड़ी पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शेखावाटी अंचल की ऐतिहासिक और भित्ति चित्रों से सजी हवेलियों को UNESCO की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। इसे राजस्थान की कला, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
14 प्रमुख क्षेत्रों की हवेलियां सूची में
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार शेखावाटी के अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनू, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महांसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर की ऐतिहासिक हवेलियों को अस्थायी सूची में स्थान मिला है। इन क्षेत्रों की हवेलियां अपनी विशिष्ट वास्तुकला, भव्य प्रवेश द्वार, झरोखों और दीवारों पर बने रंगीन भित्ति त्रों के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध हैं।
भित्तिचित्रों में दिखती है बीते दौर की तस्वीर
शेखावाटी की हवेलियों की सबसे बड़ी खासियत उनकी भित्तिचित्र कला है। हवेलियों की दीवारों और छतों पर बनाए गए चित्रों में धार्मिक प्रसंगों के साथ तत्कालीन सामाजिक जीवन, राजसी वैभव और बदलते समय की झलक देखने को मिलती है। पारंपरिक चित्रों के साथ कई हवेलियों में उस दौर में दिखाई देने वाली आधुनिक वस्तुओं और घटनाओं को भी कलाकारों ने चित्रित किया। यही अनूठी कला शेखावाटी को देश के प्रमुख विरासत क्षेत्रों में अलग पहचान देती है।
विश्व धरोहर की दिशा में अगला कदम
अस्थायी सूची में शामिल होना किसी स्थल के UNESCO World Heritage List में शामिल होने की अंतिम मंजूरी नहीं है, बल्कि यह आगे की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जाती है। अब संबंधित हवेलियों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। इसके बाद नामांकन के अगले चरणों के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे राजस्थान के पर्यटन और विरासत संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
शेखावाटी की हवेलियों को वैश्विक पहचान मिलने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। UNESCO की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ इन ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण, स्थानीय कला और रोजगार के अवसरों को भी गति मिल सकती है। यदि भविष्य में इन्हें World Heritage List में स्थान मिलता है तो शेखावाटी राजस्थान के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विरासत पर्यटन केंद्रों में और मजबूत पहचान बना सकेगा।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर में रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़, बोले- पूरे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी

भाजपा के राठौड़ ने 'एक राज्य, एक चुनाव' के तहत राजस्थान चुनाव का बचाव किया

जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज माली-सैनी समाज ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान


