होमक्राइम14 ट्रेनी IAS के लिए भजनलाल सरकार ने बनाया नया पद, पंचायत चुनाव में क्या होगी ये बड़ी भूमिका
क्राइम

14 ट्रेनी IAS के लिए भजनलाल सरकार ने बनाया नया पद, पंचायत चुनाव में क्या होगी ये बड़ी भूमिका

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रशिक्षु (ट्रेनी) IAS अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालयों में विशेषाधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में निष्पक्ष प्रक…

Navbharat Times के अनुसार18 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
14 ट्रेनी IAS के लिए भजनलाल सरकार ने बनाया नया पद, पंचायत चुनाव में क्या होगी ये बड़ी भूमिका

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रशिक्षु (ट्रेनी) IAS अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालयों में विशेषाधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में निष्पक्ष प्रक्रिया, आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक अनुभव के लिए पहली बार यह पद सृजित किया गया है।

जयपुर: भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक से फेरबदल करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में प्रशिक्षु 14 आईएएस अधिकारी की सूची भी शामिल हैं। इनमें इन अधिकारियों को नए पद पर नियुक्ति दी गई हैं, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन 14 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को आगामी चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालयों में विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि संभवतः यह पद पहली बार सृजित किया गया है। इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं, इन अधिकारियों की अब क्या भूमिका रहने वाली हैं।

आवश्यकता अनुसार सृजित होते हैं, यह पद

प्रशासनिक अधिकारियों की इस ट्रांसफर लिस्ट में 14 ट्रेनी आईएएस अफसर के इस नई पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। सूत्रों ने बताया कि यह पद अस्थाई है, जो आवश्यकता अनुसार सृजित किया जाता है। आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर ही इस पद का सृजन किया गया है। इन प्रशिक्षु अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए राज्य सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो उनके आने वाले प्रशासनिक अनुभव के लिए अहम हिस्सा साबित होगी।

क्या जिम्मेदारी रहेगी इन अधिकारियों की

जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए इन प्रशिक्षु अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव में यह अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी का सहयोग करेंगे। इस दौरान चुनाव संबंधी प्रशासनिक कामकाज में इनका सहयोग मिलेगा। यह अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का आगामी चुनावों में पालन करवाने में मदद करेंगे। इसके अलावा आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन हो, उसकी मॉनिटर भी करेंगे। इसी तरह मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए हर जरूरी कामों को संपादित करेंगे। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के तौर पर यह अनुभव उनके लिए आगामी प्रशासनिक सफर में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा

इन 14 प्रशिक्षण अधिकारियों को मिली हैं, नई जिम्मेदारी

राज्य सरकार की ओर से जारी की गई इस ट्रांसफर लिस्ट में प्रशिक्षु अधिकारी अदिति को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी अलवर का विशेषाधिकारी नियुक्त किया हैं। इसी तरह सृष्टि डबास को कोटा में विशेषाधिकारी, ऐश्वर्यम प्रजापति को खैरथल तिजारा विशेषाधिकारी, मेघा आनंद विशेषाधिकारी भीलवाड़ा, स्वाति शर्मा विशेषाधिकारी बीकानेर, राजपूत नेहा उद्धव सिंह विशेषाधिकारी अजमेर, मोहनलाल को जोधपुर विशेषाधिकारी, रविंद्र कुमार मेघवाल चित्तौड़गढ़ विशेषाधिकारी, चौधरी बिरजू गोपाल पाली विशेषाधिकारी, अदिति यादव विशेषाधिकारी उदयपुर, मृणाल कुमार विशेषाधिकारी जयपुर, आराधना चौहान श्रीगंगानगर विशेषाधिकारी, रोहित वर्मा जैसलमेर विशेषाधिकारी और भानु शर्मा विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर नियुक्त किया हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें