होमक्राइमजयपुर: छोटे से झगड़े में 14 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया
क्राइम

जयपुर: छोटे से झगड़े में 14 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया

जयपुर: छोटे से झगड़े में 14 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे की छोटे झगड़े के बदले तीन नाबालिग आरोपियों ने हत्या कर दी थी. Published…

ETV Bharat के अनुसार29 जून 2026 को 03:55 am बजे
जयपुर: छोटे से झगड़े में 14 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: छोटे से झगड़े में 14 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे की छोटे झगड़े के बदले तीन नाबालिग आरोपियों ने हत्या कर दी थी.

Published : June 28, 2026 at 7:26 PM IST

|Updated : June 28, 2026 at 7:34 PM IST

जयपुर: राजधानी की मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चे के ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है. मामूली झगड़े को लेकर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

14 जून से लापता था बच्चा: डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून को सूचना मिली थी कि केश्यावाला गांव में पानी की टंकी के पास नाले में एक बच्चे का शव मिला है. बच्चे का सिर शरीर से अलग था. बच्चा 14 जून से लापता था और इसकी रिपोर्ट भी दर्ज थी. घटना की गंभीरता देखते हुए विशेष टीम गठित की गई. एडिशनल डीसीपी साउथ ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा के निर्देशन में मुहाना थाना प्रभारी लखन खटाना के नेतृत्व में टीम काम पर लगी.

इसे भी पढ़ें- कोटा में लापता हुए 10 साल के बच्चे की हत्या! सुनसान इलाके की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

छोटे से झगड़े में हत्या: डीसीपी ने बताया कि वारदात के तरीके और रूट के आधार पर 150 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई. 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया गया. आरोपी और मृतक एक ही कॉलोनी में रहते थे तथा एक-दूसरे को जानते थे. हत्या से कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में छोटा-मोटा झगड़ा हुआ था. मृतक ने आरोपी की बहन को कुछ कह दिया था, जिसके बदले आरोपी बच्चों ने हत्या कर दी.

नाले में फेंका शव: डीसीपी ने बताया कि नाबालिग घटना के बाद शव को नाले के किनारे फेंक दिया गया था. लंबे समय तक शव वहां पड़ा रहने से डिकंपोज्ड हो गया था, जिसके कारण धड़ और सिर अलग हो गए. पुलिस ने तीनों नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया है और मामले में विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: कंक्रीट के नीचे दफन 'नन्हीं चीखें', 6 साल बाद एक्सप्रेसवे उगलेगा फिल्म 'दृश्यम' जैसा खौफनाक सच

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें