होमबिज़नेसजयपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 1350 दावेदार, 4-5 नामों में से चुना जाएगा मेयर का चेहरा
बिज़नेस

जयपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 1350 दावेदार, 4-5 नामों में से चुना जाएगा मेयर का चेहरा

जयपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 1350 दावेदार, 4-5 नामों में से चुना जाएगा मेयर का चेहरा कांग्रेस मेयर पद के लिए भी संभावित चेहरों पर मंथन कर रही है। सुनील शर्मा के मुताबिक, करीब 4 से 5 नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं। हा…

Hindustan के अनुसार25 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
जयपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 1350 दावेदार, 4-5 नामों में से चुना जाएगा मेयर का चेहरा

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 1350 दावेदार, 4-5 नामों में से चुना जाएगा मेयर का चेहरा

कांग्रेस मेयर पद के लिए भी संभावित चेहरों पर मंथन कर रही है। सुनील शर्मा के मुताबिक, करीब 4 से 5 नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने खुद को मेयर पद के संभावित चेहरों में शामिल होने से इनकार किया है।

जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से पार्षद पद के लिए टिकट के दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक पार्टी को 1350 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के मुताबिक, 26 अगस्त तक टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। इसके बाद पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने प्रोफेशनल कंपनी की मदद ली है। कंपनी की ओर से संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर भी टिकट के दावेदारों के नामों की समीक्षा करेंगे। पार्टी का दावा है कि टिकट वितरण में जीत की संभावना के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्र में उनकी पकड़ को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत, 4-5 मेयर दावेदार शॉर्टलिस्ट

सुनील शर्मा ने कहा कि पार्टी मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करना चाहती है। इसी वजह से एक-एक कार्यकर्ता से बातचीत की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार दिनों में 10 हजार से ज्यादा लोग उनसे मिलने पहुंचे हैं।

शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी में जयपुर के लिए जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके लिए धन का आकर्षण चुनाव लड़ने की पहली प्राथमिकता नहीं है। पार्टी ऐसे लोगों को मैदान में उतारना चाहती है, जो जीतने के बाद शहर का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों।

कांग्रेस मेयर पद के लिए भी संभावित चेहरों पर मंथन कर रही है। सुनील शर्मा के मुताबिक, करीब 4 से 5 नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने खुद को मेयर पद के संभावित चेहरों में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी एक चेहरे को आगे रखकर नगर निगम चुनाव नहीं लड़ेगी।

विधायक या पूर्व मंत्री भी लड़ सकेंगे चुनाव

मेयर पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर सुनील शर्मा ने कहा कि यदि किसी विधायक या पूर्व मंत्री की चुनाव लड़ने की इच्छा है तो वह भी चुनाव मैदान में उतर सकता है। पार्टी का फोकस ऐसे प्रत्याशियों पर रहेगा, जो चुनाव जीतने के बाद नगर निगम का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों।

‘मिशन-100’ के जरिए 100 सीट जीतने का लक्ष्य

जयपुर शहर कांग्रेस ने रविवार को ‘मिशन-100’ का पोस्टर लॉन्च किया था। सुनील शर्मा ने दावा किया कि पोस्टर लॉन्च होने के महज 20 मिनट में इसे एक हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया। उन्होंने इसे जयपुर में कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल का संकेत बताया।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में 100 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद करने की रणनीति पर काम कर रही है।

वार्डवार घोषणा पत्र तैयार करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए वार्डवार घोषणा पत्र भी तैयार करेगी। इसके लिए आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन बीएल शर्मा की लीडरशिप में प्लान तैयार किया जाएगा। घोषणा पत्र में जयपुर के कल्चर, हेरिटेज और ‘जयपुरियत’ को बनाए रखने पर विशेष फोकस रहेगा।

सुनील शर्मा ने कहा कि जयपुर की गंगा-जमुनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को साथ लेकर काम किया जाएगा। वार्ड स्तर की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

बागियों पर नजर, तीन कमेटियां संभालेंगी जिम्मेदारी

पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर भी कांग्रेस ने रणनीति तैयार की है। सुनील शर्मा ने कहा कि वह खुद इसका उदाहरण हैं और कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। चुनाव में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी ने अलग-अलग कमेटियां गठित की हैं।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की जिम्मेदारी रफीक खान, डिसिप्लिन कमेटी की जिम्मेदारी अमीन कागजी और स्टियरिंग कमेटी की जिम्मेदारी प्रताप सिंह खाचरियावास को दी गई है। ये कमेटियां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी और चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगी।

कांग्रेस अब टिकट दावेदारों के आवेदनों, सर्वे रिपोर्ट और प्रदेश स्तर की समीक्षा के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगी। 26 अगस्त तक नाम फाइनल होने की संभावना के बीच पार्टी के भीतर टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें