होमक्राइमअजमेर में 13 लाख 60 हजार की फेक करेंसी बरामद, घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी
क्राइम

अजमेर में 13 लाख 60 हजार की फेक करेंसी बरामद, घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी

अजमेर में 13 लाख 60 हजार की फेक करेंसी बरामद, घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी अजमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए. Published : July 12, 2026 at 8:39 PM IST अजमेर: पुलिस ने…

ETV Bharat के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:02 pm बजे
अजमेर में 13 लाख 60 हजार की फेक करेंसी बरामद, घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर में 13 लाख 60 हजार की फेक करेंसी बरामद, घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी

अजमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए.

Published : July 12, 2026 at 8:39 PM IST

अजमेर: पुलिस ने नकली नोटों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को एक आरोपी के साथ 13 लाख 60 हजार रुपये नकली नोट बरामद किए हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी घर में ही प्रिंटर पर नकली नोट छपता था या किसी और से नोट लेकर बाजार में चलाता था, फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई: दरगाह क्षेत्र में सीओ लक्ष्मण राम ने बताया कि 11 जुलाई को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बड़ी नागफणी में घी मंडी के पास प्रिंस हिल्स कॉलोनी निवासी विक्रम जॉन वेल्डिंग का काम करता है. वह अपने पास नकली नोट रखता है. इस वक्त उसके पास नकली नोट हैं और वह प्रिंस हिल्स कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास खड़ा है. उसके हाथ में आसमानी रंग का बैग है और वह किसी साथी का इंतजार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- राजसमंद: नकली नोट छापते दो युवक गिरफ्तार, प्रिंटर और जाली नोट जब्त

13 लाख से ज्यादा के नोट जब्त: सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम जॉन को पकड़ा और उससे पूछताछ की. आरोपी विक्रम जॉन के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 13 लाख 60 हजार रुपये नकली नोट मिले जो कागज की शीटों पर छपे हुए थे. आरोपी विक्रम जॉन से पूछताछ में बताया कि सभी नोट नकली हैं. आरोपी से नकली नोट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को बीएनएस की धारा 178, 179 और 180 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

बाजार में नकली नोट चलाने के लिए थे: दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी को नकली नोटों की यह रकम किसी अन्य व्यक्ति ने बाजार में चलाने के लिए दी थी. आरोपी से अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है. साथ ही आरोपी से यह भी पूछताछ हो रही है कि उसने पहले कितनी बार और कहां-कहां नकली नोट कितनी संख्या में चलाए हैं. आरोपी से बरामद 13 लाख 60 हजार रुपये के सभी नकली नोट 500-500 के हैं.

इसे भी पढ़ें- Fake Currency Nexus : जयपुर पुलिस ने पकड़ी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, मुख्य सरगना गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें