होमक्राइमराजस्थान में 13 साल की बच्ची को ऑटो वाले ने बेचा ? ऐसे नरक बन गया जीवन
क्राइम

राजस्थान में 13 साल की बच्ची को ऑटो वाले ने बेचा ? ऐसे नरक बन गया जीवन

सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसे जान किसी का भी दिल पसीज जाए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस घिनौने खेल का पर्दाफाश किया है। साथ ही होटल संचालकों और मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल 8 दरिंदों को दबोच लिया है। भरोसे का कत्ल और हैवा…

Navbharat Times के अनुसार28 जून 2026 को 07:31 am बजे
राजस्थान में 13 साल की बच्ची को ऑटो वाले ने बेचा ? ऐसे नरक बन गया जीवन

सौजन्य से:- Navbharat Times

सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसे जान किसी का भी दिल पसीज जाए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस घिनौने खेल का पर्दाफाश किया है। साथ ही होटल संचालकों और मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल 8 दरिंदों को दबोच लिया है।

भरोसे का कत्ल और हैवानियत की हदें पार

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मासूम बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी। रास्ते में एक रिक्शा चालक ने बच्ची के सीधेपन का फायदा उठाया। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद यहां शहर के चहल चौक स्थित एक होटल के संचालक को सौंप दिया।होटल संचालक करता था बच्ची की तस्वीर शेयर

हैवानियत की हदें तो तब पार हो गईं, जब होटल के मैनेजर ने मासूम की तस्वीरें खींचकर कई लोगों को व्हाट्सएप पर भेज दीं। इसके बाद शुरू हुआ दरिंदगी का वो काला खेल, जिसमें कई युवकों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।jshइस रैकेट में एक और होटल संचालक का नाम भी सामने आया है, जो बच्ची की तस्वीरें अन्य लोगों को शेयर कर ग्राहक बुलाता था।पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार

इस नरक का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची की तस्वीरें किसी तरह पुलिस तक पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और मासूम को दरिंदों के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया।कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों होटल मालिकों, मैनेजर और रिक्शा चालक समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने साफ किया कि इस घिनौने कृत्य में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।सड़कों पर उतरा आक्रोश, उठी 'बुलडोजर' की मांग

इस घटना के बाद पूरे श्रीगंगानगर शहर में भारी जनाक्रोश फैल गया है। कांग्रेस समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही शहर में बिना अनुमति चल रहे अवैध होटलों को तुरंत बंद करने की मांग की।विपक्ष का हमला: पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इस घटना को जिले के माथे पर कलंक बताया है।

बुलडोजर की मांग: वहीं, भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में चल रहे ये 'हवस के अड्डे' किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों और नेताओं द्वारा अब इन दागी होटलों पर बुलडोजर चलाने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें