होमक्राइमकांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची और 5 दिन, 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप; रिक्शा चालक ने होटल मालिक को बेचा
क्राइम

कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची और 5 दिन, 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप; रिक्शा चालक ने होटल मालिक को बेचा

कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची और 5 दिन, 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप; रिक्शा चालक ने होटल मालिक को बेचा राजस्थान के श्री गंगानगर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां 13 वर्षीय एक बच्ची को रिक्श…

Live Hindustan के अनुसार29 जून 2026 को 03:58 am बजे
कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची और 5 दिन, 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप; रिक्शा चालक ने होटल मालिक को बेचा

सौजन्य से:- Live Hindustan

कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची और 5 दिन, 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप; रिक्शा चालक ने होटल मालिक को बेचा

राजस्थान के श्री गंगानगर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां 13 वर्षीय एक बच्ची को रिक्शा चालक ने एक होटल मालिक को बेच दिया और फिर उसके साथ 5 दिन तक 30 से ज्यादा लोगों ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

राजस्थान के श्री गंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर पांच दिन के भीतर 30 से ज्यादा लोगों ने रेप किया। बताया जा रहा है कि बच्ची को अलग-अलग होटल में ले जाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। एफआईआर के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब लड़की अपने घर से बाहर निकली थी और फिर एक रिक्शा चालक ने मासूम को बहला-फुसलाकर उसे एक होटल मालिक को बेच दिया था।

पांच दिन बच्ची नरक जैसे हालातों में रही

इंडिया टुडे के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कई होटल मालिकों और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पांच दिन तक बच्ची नरक जैसे हालातों में रही क्योंकि इस दौरान अलग-अलग होटल मालिक और मैनेजर ने उसे 30 से ज्यादा लोगों की हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि होटल मालिकों और संचालकों ने इस हृदयविदारक आपराधिक घटना को दबाने की भी कोशिश की।

दर्द से तड़पती रहती थी मासूम

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हैरानी की बात ये भी है कि जब बच्ची लगातार दरिंदों की हवस का शिकार हो रही थी तो वह दर्द से तड़पने लगती थी। इस दौरान हवस के भूखे भेड़िए उसे जबरन शराब पिला देते थे। इस दौरान बच्ची को हवस का शिकार बनाया जाता । बच्ची ने एफआईआर में यह आरोप लगाया है।

लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर

घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विपक्षी दल कांग्रेस और अलग-अलग सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। श्री गंगा नगर कोई पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं मगर फिर भी जिले में 150 से ज्यादा अवैध होटलों का संचालन हो रहा है। आक्रोशित लोग इन होटलों को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने इस मामले में न्याय की मांग की और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने, मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर सीओ सिटी विष्णु खत्री को ज्ञापन भी सौंपा दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।

विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।

अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।

पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।

विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें

स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट

यूटिलिटी कंटेट

विजुअल स्टोरीटेलिंग

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें