जयपुर में 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड: घर से 3 किलोमीटर कूद निर्माणाधीन बिल्डिंग से लगाई छलांग; आईटी कंपनी में करता था काम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mansarovar Youth Suicide Case | High Rise Building Death Update जयपुर में 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड:घर से 3 किलोमीटर कूद निर्माणाधीन बिल्डिंग से लगाई छलां…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mansarovar Youth Suicide Case | High Rise Building Death Update
जयपुर में 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड:घर से 3 किलोमीटर कूद निर्माणाधीन बिल्डिंग से लगाई छलांग; आईटी कंपनी में करता था काम
- कॉपी लिंक
जयपुर में घर से करीब 3 किलोमीटर दूर निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। बिल्डिंग के नीचे जमीन पर लहूलुहान हालत में उसकी लाश पड़ी मिली थी।
मानसरोवर थाने के SHO सतीश चंद ने बताया- सोडाला के रामनगर विस्तार निवासी गौरव शर्मा (25) पुत्र अरुण शर्मा ने 4 सितंबर की रात मानसरोवर में गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। रात करीब 9 बजे उसकी लाश बिल्डिंग के पास लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। शव मिलने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीतापुरा स्थित एक आईटी कंपनी में गौरव जॉब करता था। गौरव घर से पैदल रवाना हुआ था।
पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से रविवार को मर्ग दर्ज कर सुसाइड के कारण का पता लगाया जा रहा है।
बिल्डिंग में सीढ़ियों का रास्ता बंद था, कूदकर गया
पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव 4 सितंबर की देर शाम करीब 7 बजे पैदल घर से निकला था। करीब 3 किलोमीटर घर से दूर नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंचा। वहां सीढ़ियों के बंद रास्ते को कूदकर अंदर चला गया। बिल्डिंग की 13वीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने कहा- परिजनों ने सुसाइड को लेकर किसी प्रकार की परेशानी से मना किया है। पुलिस की ओर से अब गौरव के मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रही है। इसके बाद सुसाइड के कारण का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार- गौरव अपनी मां के साथ रहता था। गौरव के पिता अरुण शर्मा की पहले मौत हो चुकी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


