भारी बारिश से उत्तराखंड में यातायात अवरुद्ध, पर्यटकों की परेशानी बढ़ सकती है
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 126 मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। देहरादून में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार ढह गई, जिससे एक महिला घायल हो गई। यमुनोत्री राजमार्ग पर भी भूस्खलन के कारण बंदी हो गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें.

सौजन्य से:- Hindustan
कल का मौसम, 13 जुलाई: सोमवार को होगी भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव का खतरा
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहने और राज्यभर में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में केवल कुछ स्थानों पर तेज हवा चली और हल्की बारिश दर्ज की गई।
देश के तमाम हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। 13 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना रह सकता है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी सोमवार को मॉनसून की गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कई स्थानों पर बारिश होगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए किसानों व खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र और गुजरात के मौसम का हाल
पश्चिमी और दक्षिणी भारत में भी सोमवार को वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस और गर्म मौसम का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों से दूर रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
मॉनसून सक्रिय होने के कारण 14 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे राज्य के उप-हिमालयी जिलों में भी 14 जुलाई तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन व कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के निचले क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई है। बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, नदिया तथा मुर्शिदाबाद जिलों में 14 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्धमान में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।
उत्तराखंड में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी
उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से 126 मार्ग अवरुद्ध हो गए। देहरादून में एक निर्माणाधीान भवन की दीवार ढहने से एक महिला घायल हो गई और एक अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले तीन दिन से स्यानाचट्टी में भूस्खलन के कारण बंद पड़े यमुनोत्री राजमार्ग को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है। उत्तराखंड में दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 126 मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पिछले साल आई आपदा के दौरान बहे पुल की जगह बनाया गया अस्थाई पुल रविवार तड़के आई भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात के लिए वैकल्पिक तौर पर झाझरा-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है। देहरादून के पथरिया पीर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।
राजस्थान में कुछ कमजोर पड़ा मॉनसून
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून कमजोर रहने और राज्यभर में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में केवल कुछ स्थानों पर तेज हवा चली और हल्की बारिश दर्ज की गई। बूंदी जिले के तालेड़ा में सर्वाधिक पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, एक कमजोर मौसम प्रणाली के प्रभाव से 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


