होमशिक्षा-करियरराजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 12500 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत - rajasthan govt to spend 12500 cr on school infrastructure
शिक्षा-करियर

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 12500 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत - rajasthan govt to spend 12500 cr on school infrastructure

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 12500 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की बदहाली सुधारने के लिए अगले पांच साल में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करने की कार्ययोजना बनाई है। जागरण संवाददात…

Jagran के अनुसार24 अगस्त 2026 को 03:54 am बजे
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 12500 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत
 - rajasthan govt to spend 12500 cr on school infrastructure

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 12500 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत

राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की बदहाली सुधारने के लिए अगले पांच साल में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करने की कार्ययोजना बनाई है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के बदहाल सरकारी स्कूलों की स्थिति को सुधारने को लेकर राज्य सरकार ने कार्य योजना तय की है। सरकार स्कूलों के कमजोर आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए अगले पांच वर्ष में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत नए भवन निर्माण, जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, स्कूलों में आवश्यक शैक्षिक सामग्री की उपलब्धता सहित अन्य कार्य होंगे।

एक वर्ष में भवनहीन और जर्जर स्कूलों के निर्माण के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। साथ ही जिन स्कूल भवनों में मरम्मत अथवा जीर्णोद्धार की आवश्यकता है उन पर 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सरकारी रिकार्ड से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 611 सरकारी स्कूलों का अपना खुद का भवन नहीं है। इस कारण भारी बारिश और तेज गर्मी में स्कूलों में अवकाश घोषित करना होता है। इस तरह के अधिकतर स्कूल बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में संचालित हो रहे हैं।

साथ ही दो हजार स्कूलों में शौचालय और एक हजार 49 स्कूलों में पीने के पानी का सही प्रबंध नहीं है। प्रदेश में 64 हजार 484 सरकारी स्कूल हैं। सरकार ने सभी 41 जिला कलक्टरों से सरकारी स्कूल भवनों का तकनीकी सर्वे करवाया गया है।

तकनीकी सर्वे के तहत यह जानकारी करवाई गई है कि जिस स्थान पर स्कूल संचालित हो रहा है उसमें यदि भवन है तो कब और सरकार द्वारा निर्माण करवाया गया था या फिर किसी दानदाता के सहयोग से बना था। स्कूल भवन का निर्माण किस वर्ष में हुआ और वर्तमान में क्या स्थिति है।

खराब और मरम्मत योग्य भवनों पर कितना पैसा खर्च करना होगा। बता दें कि काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत जिस रामपुरा-कंवरपुरा राजकीय प्राथमिक स्कूल को लेकर सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, उस स्कूल के भवन का निर्माण एक सितंबर से प्रारंभ होगा। इसके लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें