पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 123 RPS अधिकारियों के तबादले: 48 ट्रेनी RPS को दी पोस्टिंग; जयपुर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारी बदले - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police RPS Officers Transfer List | Latest Administrative Reshuffle पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 123 RPS अधिकारियों के तबादले:48 ट्रेनी RPS को दी पोस्टिंग; जयपुर कमिश…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Police RPS Officers Transfer List | Latest Administrative Reshuffle
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 123 RPS अधिकारियों के तबादले:48 ट्रेनी RPS को दी पोस्टिंग; जयपुर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारी बदले
- कॉपी लिंक
डीजीपी ने पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल किया है। राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर, संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला सेल, डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर तथा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू लगाया गया है।
इससे पहले मंगलवार शाम को राजस्थान सरकार ने 183 RAS अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 3 साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिले में लगे अफसरों के भी बदला गया है। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे।
देखें पूरी लिस्ट…
48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को दी गई पोस्टिंग
इसके अलावा 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली लगाया गया है, जबकि नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकेंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये खबर भी पढ़ें
घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले
राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई चर्चित RAS पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

183 RAS के बाद RPS के तबादले! 123 डिप्टी एसपी के तबादले, यहां देखें लिस्ट

राजस्थान स्कूल की छुट्टी कल: क्या 12 अगस्त को स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? नवीनतम मौसम अपडेट, निवासी सलाह और अधिक देखें राजस्थान स्कूल की छुट्टी कल: विल स्कूल और सी

गहलोत का दावा: 'राजस्थान में अभी से कांग्रेस के पक्ष में माहौल, सरकार नाकारा और निकम्मी'


