होमक्राइमजोधपुर में 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: जिले में मानसून की एंट्री की घोषणा नहीं हुई, बादल छाने से गर्मी-उमस से राहत - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर में 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: जिले में मानसून की एंट्री की घोषणा नहीं हुई, बादल छाने से गर्मी-उमस से राहत - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Yellow Alert: Heavy Rain & Thunderstorm Till July 12; Monsoon Entry Unannounced जोधपुर में 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट:जिले में मानसून की एंट्री की घोषणा नहीं…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:04 am बजे
जोधपुर में 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट:  जिले में मानसून की एंट्री की घोषणा नहीं हुई, बादल छाने से गर्मी-उमस से राहत - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Yellow Alert: Heavy Rain & Thunderstorm Till July 12; Monsoon Entry Unannounced

जोधपुर में 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट:जिले में मानसून की एंट्री की घोषणा नहीं हुई, बादल छाने से गर्मी-उमस से राहत

- कॉपी लिंक

जोधपुर में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन उसका असर दिखने लगा है। पिछले दो-तीन दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिला और बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं सोमवार को शहर में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। सुबह करीब 11 बजे अचानक बादल छाए और अंधेरा हो गया।

इसके बाद आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। सोमवार को 21.4 एमएम बारिश हुई। दोपहर तक बारिश के बाद भी बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री गिरकर 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह औसत अधिकतम तापमान से 2.6 डिग्री कम रहा।

ग्रामीण इलाकों में भी हुई अच्छी बारिश

जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को झंवर में 53, लूणी में 44, कुड़ी भगतासनी में 23, शेखला में 18 एमएम पानी बरसा। हालांकि 2 दिन बारिश के बाद भी विभाग ने जोधपुर में मानसून के प्रवेश की घोषणा नहीं की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का रविवार से मूवमेंट शुरू हुआ था। इससे पूर्वी हवाएं चलीं। इनके साथ जोधपुर की तरफ बादल व नमी पहुंची और बारिश की संभावना बनी।

- डिस्कॉम की कार्रवाई से बिजली कटौती से राहत: शहर की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक, कई समस्याओं का हुआ समाधान, राजेंद्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर'

- 4-माह की मासूम से दुष्कर्म,सजा सुनाते जज की आंखें नम: फैसले में कविता लिखी- अरे शर्म करो मर्द, समझो उस लड़की का दर्द

- LIVEजालोर में नदी में पलटी जीप,चित्तौड़गढ़ में 3 की मौत: पाली सहित कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा बारिश; राजस्थान में अतिभारी बरसात की चेतावनी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें