होमक्राइमजयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी: शर्मीला मांद्रे और सुधन सुंदरम 12 जुलाई को लेंगे सात फेरे; कई फिल्म सेलिब्रिटी आएंगे - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी: शर्मीला मांद्रे और सुधन सुंदरम 12 जुलाई को लेंगे सात फेरे; कई फिल्म सेलिब्रिटी आएंगे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Sharmila Mandre & Sudhan Sundaram Wedding Jaipur July 12 जयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी:शर्मीला मांद्रे और सुधन सुंदरम 12 जुलाई को लेंगे सात फेरे; कई…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 07:07 am बजे
जयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी:  शर्मीला मांद्रे और सुधन सुंदरम 12 जुलाई को लेंगे सात फेरे; कई फिल्म सेलिब्रिटी आएंगे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Sharmila Mandre & Sudhan Sundaram Wedding Jaipur July 12

जयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी:शर्मीला मांद्रे और सुधन सुंदरम 12 जुलाई को लेंगे सात फेरे; कई फिल्म सेलिब्रिटी आएंगे

- कॉपी लिंक

राजस्थान में एक बार फिर फिल्मी सितारों की शाही शादी होगी। कन्नड़ और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे और फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम 12 जुलाई को जयपुर के सामोद पैलेस में विवाह बंधन में बंधेंगे।

दो दिन चलने वाले भव्य वेडिंग सेलिब्रेशन में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

सुधन सुंदरम बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने जयपुर आए थे। वहीं गुरुवार को एक्ट्रेस शर्मिला अपने परिवार के साथ पहुंचीं। एयरपोर्ट से शर्मिला सामोद पैलेस के लिए रवाना हो गईं।

इस शादी में फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली भी आएंगे। इसके अलावा विजय सेतुपति के आने की भी संभावना है। विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ को सुधन ने प्रोड्यूस किया था।

हल्दी, मेहंदी कार्यक्रम 11 जुलाई को

जानकारी के अनुसार- विवाह समारोह की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। इस दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह होंगे। इसमें राजस्थानी शाही आतिथ्य और दक्षिण भारतीय संस्कृति का संगम दिखेगा। वहीं 12 जुलाई को दक्षिण भारतीय वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह विवाह होगा। शाम को रिसेप्शन किया जाएगा। इसमें फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

25 जून को हुई थी सगाई

अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे और निर्माता सुधन सुंदरम ने 25 जून को सगाई की थी। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुधन से उनकी मुलाकात अभिनेत्री संयुक्ता के जरिए हुई थी, जिन्होंने दोनों को मिलवाया। शुरुआत दोस्ती से हुई और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शर्मिला ने बताया था कि दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे। इस साल मार्च में सुधन ने अचानक मुझे प्रपोज कर दिया।

शर्मिला के अनुसार- सुधन का प्रस्ताव किसी फिल्मी अंदाज में नहीं था। सुधन की सादगी और सहजता ने मुझे प्रभावित किया। उन्होंने कहा था कि मैं हमेशा से मानती थी कि शादी उसी व्यक्ति से करनी चाहिए, जिससे आप प्यार करते हो। अब मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है। अभिनेत्री ने कहा था कि दोस्ती हमारे रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

सेलेब्रिटी वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद

राजस्थान में जयपुर, उदयपुर सहित कई जगह कुछ साल में कई शाही शादियां हुई हैं। वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए जयपुर पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

अधिकांश बड़े साउथ सितारों ने उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में शाही महलों को चुना। बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली ने अपने बेटे की शादी के लिए जयपुर को चुना था। इसी साल दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट में विवाह किया था।

…………….

राजस्थान में शाही शादियों की ये न्यूज पढ़ें

उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं

पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर)

कियारा बनीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनियां:दूल्हे ने गोल्डन शेरवानी और दुल्हन ने पिंक लहंगा पहना, बोले- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे थे। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दोनों ने परिवार और करीबियों के बीच सात फेरे लिए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान में PV सिंधु की शादी की PHOTOS:उदयपुर में समारोह के बाद आज हैदराबाद में रिसेप्शन; एयरपोर्ट का वीडियो आया

झीलों की नगरी उदयपुर में बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। शादी के बाद वे पति के साथ रवाना हुईं। (पढ़ें पूरी खबर)

- जयपुर- बेटी ने पहले टोना-टोटका करवाया, फिर मां का मर्डर,VIDEO: घर में काली गुड़िया में आग लगाई, तंत्र-मंत्र कर नारियल रखा, फिर जलाया

- भास्कर इन्वेस्टिगेशननकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी: एक पेपर पर छपते 500 के 3 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन

- फर्जीवाड़े से बने लैब असिस्टेंट को एसओजी ने किया अरेस्ट: OMR शीट में एजेंसी से कराई थी कांटछांट, 43 अंक को 191 नंबर कराया था

- नीरजा-मोदी स्कूल में अमायरा की मौत से पहले का VIDEO: कई बार टीचर के पास गई थी; परिवार बोला-बेटी मदद मांगती रही, किसी ने नहीं सुनी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें