होमशिक्षा-करियरडिग्री, लग्जरी कार और 12 रुपये का बैंक बैलेंस... जानिए जयपुर नगर निगम चुनाव में ताल ठोक रहे 'Gen Z' के बारे में
शिक्षा-करियर

डिग्री, लग्जरी कार और 12 रुपये का बैंक बैलेंस... जानिए जयपुर नगर निगम चुनाव में ताल ठोक रहे 'Gen Z' के बारे में

निर्दलीय प्रत्याशियों में भी जेन जी आई आगे हालांकि 30 वर्ष से कम आयु के यंग लीडर्स ने अलग-अलग राजनैतिक दलों से दावेदारी करते हुए टिकट मांगे लेकिन सबको टिकट नहीं मिल पाता। बीजेपी और कांग्रेस ने कुल मिलाकर 18 जेन जी प्रत्य…

Navbharat Times के अनुसार2 सितंबर 2026 को 07:33 am बजे
डिग्री, लग्जरी कार और 12 रुपये का बैंक बैलेंस... जानिए जयपुर नगर निगम चुनाव में ताल ठोक रहे 'Gen Z' के बारे में

सौजन्य से:- Navbharat Times

निर्दलीय प्रत्याशियों में भी जेन जी आई आगे

हालांकि 30 वर्ष से कम आयु के यंग लीडर्स ने अलग-अलग राजनैतिक दलों से दावेदारी करते हुए टिकट मांगे लेकिन सबको टिकट नहीं मिल पाता। बीजेपी और कांग्रेस ने कुल मिलाकर 18 जेन जी प्रत्याशी जयपुर नगर निगम के चुनाव में उतारे हैं। इनमें बीजेपी के 6 और कांग्रेस के 12 प्रत्याशी हैं। बड़ी संख्या में जेन जी ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में भी नामांकन दाखिल किए हैं और अब चुनाव जोरआजमाइस में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।मिलिए जयपुर नगर निगम के इन यंग लीडर्स से

1. पलक यादव - पलक यादव की उम्र महज 21 साल है। पलक बीबीए सेकिंड ईयर की स्टूडेंट है और उसका निवास शिव नगर मुरलीपुरा स्कीम जयपुर में है। चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक पलक के पास कोई जमीन जायदाद नहीं है। उसके पास 70 हजार नकद हैं। 8541 रुपए बैंक खाते में और 10 ग्राम सोना है जिसकी कीमत करीब पौने 2 लाख रुपए है। पलक के पिता कमलेश यादव पार्षद रह चुके हैं। भाजपा ने वार्ड नंबर 10 से पलक को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है।2. फाईज हसन - फाईज हसन की उम्र भी सिर्फ 21 वर्ष है। वह 10 वीं कक्षा पास है और पिता हाजी वकील के साथ व्यापार में हाथ बंटाता है। जगतपुरा मार्ग खोह नागोरियान में रहने वाले फाईज हसन के पास लाखों रुपए की संपत्ति है। उसके पास कृषि भूमि, प्लॉट और दुकान के साथ लग्जरी कार भी है। वार्ड नंबर 71 से कांग्रेस ने फाईज हसन को चुनाव मैदान में उतारा है।

3. यश राणावत - यश राणावत की उम्र महज 22 वर्ष है। वह 12 वीं कक्षा पास है। पिता रवि के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है। जयपुर में सांगानेरी गेट के पास स्थित मिनर्वा सिनेमा के पीछे उसका निवास है। भाजपा ने वार्ड 119 से यश राणावत को चुनाव मैदान में उतारा है।

4. सुमन रमेश भाटी - सुमन भाटी की उम्र 22 वर्ष है। राजस्थान विश्वविद्यालय से बीए कर चुकी सुमन झाला डूंगरी के इंद्रा नगर में रहती है। उसके पास कोई जमीन, मकान, दुकान या गाड़ी नहीं है बल्कि 50 हजार रुपए नकद हैं। बैंक खाते में सिर्फ 12 रुपए है। 10 और 20 हजार की दो एफडी जरूर है। कांग्रेस ने सुमन को वार्ड नंबर 72 से प्रत्याशी बनाया है। सुमन के पति रमेश भाटी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

5. मानवेंद्र सिंह शेखावत - मानवेंद्र सिंह शेखावत की उम्र भी 22 वर्ष है। उनके पिता रणजीत सिंह शेखावत व्यवसायी हैं। शिव विहार, खातीपुरा रोड झोटवाड़ा में रहने वाला मानवेंद्र सिंह शेखावत बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। मानवेंद्र के पास 15 हजार रुपए नकद हैं। 1 लाख रुपए बैंक में जमा है। कुछ सोना और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी है। कांग्रेस ने उसे वार्ड नंबर 95 से प्रत्याशी बनाया है।

6. हर्षिता जैन - हर्षिता जैन की उम्र 23 वर्ष है। वे अग्रवाल फार्म मानसरोवर में रहती हैं। हर्षिता जैन 12 वीं पास हैं और वे एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढाने का काम करती हैं यानी शिक्षिका हैं। उनके पति रविंद्र सिंह मीणा एडवोकेट हैं। चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक हर्षिता के पास 60 हजार रुपए नकद हैं। करीब डेढ लाख रुपया म्युच्यल फंड में भी निवेश किए हुए हैं। कांग्रेस ने वार्ड 46 से हर्षिता को चुनाव मैदान में उतारा है।

7. शालू मीणा - शालू मीणा की उम्र भी 23 वर्ष है। वह सुसावतों की ढाणी आकेड़ा डूंगरी, पोस्ट अखैपुरा तहसील आमेर की रहने वाली है। शालू के पति हरिनारायण मीणा समाजसेवी हैं। बीए तक पढ़ी लिखी शालू मीणा के पास 18 हजार रुपए नकद हैं। दो तोला सोना और एक लग्जरी कार भी है। भाजपा ने वार्ड नंबर 150 से शालू को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें