जयपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: 12 साल के मासूम की हत्या, सीवर से मिला सिर कटा शव
Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 वर्षीय एक बच्चे की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन न…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 वर्षीय एक बच्चे की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या की वजह एक मामूली विवाद बताया जा रहा है. आरोप है कि मृतक बच्चे ने आरोपियों में से एक की बहन से कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे वह नाराज हो गया और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, मृतक और तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते थे. हिरासत में लिए गए बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है, जिनमें से दो की उम्र 12 वर्ष से भी कम बताई जा रही है.
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे का शव सीवर से बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, शव से सिर अलग मिला, जिससे शुरुआत में सिर काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई. हालांकि, जांच के दौरान शरीर पर किसी धारदार हथियार के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है.
इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए जयपुर पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. थाना प्रभारी गुर भूपेंद्र सिंह और डीएसटी प्रभारी विश्वंभर के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच की. पुलिस ने इस दौरान 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी सबूतों तथा अन्य सुरागों के आधार पर तीनों नाबालिगों की संलिप्तता का पता लगाया.
Advertisement
पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम को जोड़ते हुए हत्या में इस्तेमाल किया गया कथित चाकू भी बरामद कर लिया है. फिलहाल तीनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


