जोधपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, 12 दमकलों ने पाया काबू, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक
जोधपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, 12 दमकलों ने पाया काबू, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक जोधपुर के प्रताप नगर स्थित कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात भीषण आग लग गई.आग में दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं. Published : Aug…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, 12 दमकलों ने पाया काबू, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक
जोधपुर के प्रताप नगर स्थित कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात भीषण आग लग गई.आग में दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं.
Published : August 6, 2026 at 8:04 AM IST
|Updated : August 6, 2026 at 8:20 AM IST
जोधपुर : शहर के प्रताप नगर इलाके में स्थित एक कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और सर्विस सेंटर धुएं के गुबार के साथ आग का गोला बन गया. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया. नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया के अनुसार, 12 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की और कई फेरे लगाकर आधी रात के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.
इसे भी पढ़ें: कोटा में तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फुटवियर शोरूम, बैंक व शॉप के साथ कई ऑफिस आए चपेट में
CNG टैंक और AC कंप्रेसर फटने से सहम उठा इलाका : सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग के लिए कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें से कुछ CNG कारें भी थीं. आग की लपटें बढ़ने के कारण गाड़ियों के CNG टैंक और एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर तेज धमाकों के साथ फटने लगे. इन जोरदार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा.
घटना में दर्जनों वाहन जो सर्विस सेंटर थे वो जल गए. नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया कि सर्विस सेंटर में कई ज्वलनशील पदार्थ थे, जिनकी वजह से आग ज्यादा फैली. उन्होंने बताया कि आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. राहत की बात यह रही कि हादसा सर्विस सेंटर बंद होने के बाद हुआ, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया था.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


