जयपुर के वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफर अली ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़ी जीत, जानिए क्या है उनकी प्राथमिकता
जयपुर के वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफर अली ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़ी जीत, जानिए क्या है उनकी प्राथमिकता गजनफर अली ने 10,014 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से पूरे राजस्थान में सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफर अली ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़ी जीत, जानिए क्या है उनकी प्राथमिकता
गजनफर अली ने 10,014 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से पूरे राजस्थान में सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
Published : September 15, 2026 at 8:10 PM IST
जयपुर: निकाय चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में एक ऐसी ऐतिहासिक जीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जो न केवल जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय रही है. जयपुर नगर निगम के वार्ड 113 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आए गजनफर अली प्रदेश में सर्वाधिक वोटों से चुनाव जीतकर आए हैं. गजनफर अली अपने प्रतिद्वंद्वी से 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं. गजनफर अली का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे प्रदेश में सर्वाधिक वोटों से चुनाव जीतने वाले अकेले प्रत्याशी हैं. गजनफर ने अपने वार्ड की समस्याओं और उनके निदान सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर ईटीवी भारत से खास बातचीत की. पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश:
सवाल: आपको इतनी बड़ी जीत मिली है, क्या आपको इतनी बड़ी जीत की उम्मीद थी?
जवाब: यह मेरे लिए बहुत खुशी का पल है. जनता ने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया है कि मुझे इतनी बड़ी जीत मिली है, जिसकी मुझे अलग ही खुशी है. मेरे वार्ड में कुल 27 हजार 900 वोट थे, जिनमें से 20 हजार वोट पड़े थे. मुझे 14 हजार 666 वोट मिले और 10 हजार 14 वोटों के अंतर से मेरी जीत हुई है. इतनी बड़ी जीत की उम्मीद तो नहीं थी, लेकिन जैसे ही परिणाम जारी हुआ तो पता चला कि मैं जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर आया हूं.
इसे भी पढ़ें- निकाय चुनाव रिजल्ट: 14 विधायकों के क्षेत्रों में हारी कांग्रेस, पायलट-डोटासरा समेत इन नेताओं ने बचाए अपने गढ़
सवाल: आपके वार्ड में पानी की समस्या सबसे गंभीर है, आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?
जवाब: मैं जब से चुनाव प्रचार में उतरा था, तब से हमारे बीच यही सबसे बड़ा मुद्दा रहा है कि पूरे वार्ड को साफ कैसे रखा जाए. सीवर लाइनें जो खराब हैं, उन्हें कैसे ठीक किया जाए. भाजपा सरकार ने भेदभावपूर्ण नीति के तहत हमारे वार्ड को बदहाल कर रखा है. हमारा वार्ड 113 रामगंज इलाके में आता है जो परकोटे के अंदर है और काफी ढलान पर है, जिसकी वजह से बरसात में यहां पानी भर जाता है, इसलिए मेरी सबसे पहली प्राथमिकता यही है कि पानी की निकासी सही हो, जिससे लोगों को परेशानी न हो. मेरी कोशिश रहेगी कि मेरा वार्ड स्वच्छ और स्वस्थ रहे. चाहे छोटी गलियां हों या बड़ी गलियां, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर गली में प्रतिदिन सफाई हो. लोगों को बदलाव का अहसास होना चाहिए और उन्हें लगना चाहिए कि उन्होंने एक सही व्यक्ति का चुनाव किया है.
सवाल: इस बार 'Gen Z' प्रत्याशी काफी संख्या में जीतकर आए हैं, आप इसे कैसे देखते हैं?
जवाब: यह एक बहुत अच्छा प्रयास है कि इस बार 'Gen Z' को काफी टिकट मिले और वे बड़ी संख्या में जीतकर भी आए हैं. यह एक अच्छी पहल है, युवाओं को मौका मिलना ही चाहिए. यह दूसरे युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि वे राजनीति में आगे आएं.
इसे भी पढ़ें- जोधपुर संभाग में 41 में से 25 निकायों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 4 पर सिमटी, 11 में निर्दलीय बने किंगमेकर
सवाल: जयपुर में आज तक कांग्रेस का बोर्ड नहीं बन पाया, क्या इस बात का कोई दुख है?
जवाब: जयपुर में कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर कुल वोटों की बात करें, तो कांग्रेस बीजेपी से 13,000 से ज्यादा वोट लेकर आई है. भाजपा के मन में बेईमानी थी, उन्होंने वार्डों का परिसीमन इस तरह के खेल से किया जिससे कांग्रेस की सीटें कम आएं. कल सबने देखा कि मतगणना के दौरान चार वार्डों की री-काउंटिंग में धांधली हुई. भाजपा सरकार ने तो केवल हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव कराए थे, इनकी तो चुनाव कराने की मंशा ही नहीं थी. इसके बावजूद कांग्रेस ने जयपुर में शानदार प्रदर्शन किया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


