होमकृषिअजमेर में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज यलो अलर्ट: तापमान में गिरावट, सुबह से बादल छाए; अब तक सामान्य से 11.55% ज्यादा बारिश - Ajmer News
कृषि

अजमेर में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज यलो अलर्ट: तापमान में गिरावट, सुबह से बादल छाए; अब तक सामान्य से 11.55% ज्यादा बारिश - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Active Again, Yellow Alert Issued अजमेर में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज यलो अलर्ट:तापमान में गिरावट, सुबह से बादल छाए; अब तक सामान्य से 11.55% ज्याद…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 अगस्त 2026 को 05:28 am बजे
अजमेर में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज यलो अलर्ट:  तापमान में गिरावट, सुबह से बादल छाए; अब तक सामान्य से 11.55% ज्यादा बारिश - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Monsoon Active Again, Yellow Alert Issued

अजमेर में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज यलो अलर्ट:तापमान में गिरावट, सुबह से बादल छाए; अब तक सामान्य से 11.55% ज्यादा बारिश

- कॉपी लिंक

अजमेर शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग ने आज अजमेर में बारिश की संभावना जताई है। अजमेर के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बादल छाने से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। मेघगर्जन और तेज हवा की स्थिति भी बन सकती है।

सीजन में अब तक 419 मिमी बारिश

अजमेर में मानसून सीजन में अब तक 419.0 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 375.6 मिमी बारिश होनी थी। यानी सामान्य से 43.4 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से करीब 11.6% अधिक है।

न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री

गुरुवार को अजमेर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से भी राहत मिल सकती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें