होम›शिक्षा-करियर›जयपुर: दूसरे चरण में कल 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान, आज दो पारियों में रवाना होंगे मतदान दल
शिक्षा-करियर

जयपुर: दूसरे चरण में कल 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान, आज दो पारियों में रवाना होंगे मतदान दल

जयपुर: दूसरे चरण में कल 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होंगे. आज दो पारियों में मतदान दल रवाना होंगे. भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से रवानगी होगी. 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होग…

firstindianews.com के अनुसार10 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर: दूसरे चरण में कल 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान, आज दो पारियों में रवाना होंगे मतदान दल

सौजन्य से:- firstindianews.com

जयपुर: दूसरे चरण में कल 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होंगे. आज दो पारियों में मतदान दल रवाना होंगे. भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से रवानगी होगी. 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा. कुल 2,256 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. 2,204 मुख्य और 52 सहायक मतदान केंद्र निर्धारित है. 24 लाख 18 हजार 264 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 12.56 लाख पुरुष, 11.61 लाख महिला और 91 अन्य मतदाता है.

पहली पारी में 5 क्षेत्रों के दल रवाना होंगे. बगरू, सांगानेर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और हवामहल सुबह 11 बजे दूसरी पारी में मतदान दल रवाना होंगे. मालवीय नगर, आदर्श नगर, किशनपोल, सिविल लाइंस और आमेर मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण के लिए 5 प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें