होमक्राइम100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल: अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा; सस्पेंड - Ajmer News
क्राइम

100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल: अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा; सस्पेंड - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Central Jail Controversy | Nafees Chishti Video Call Scandal 100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल:अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके च…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल:  अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा; सस्पेंड - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Central Jail Controversy | Nafees Chishti Video Call Scandal

100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल:अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा; सस्पेंड

- कॉपी लिंक

अजमेर सेंट्रल जेल से जेलर सद्दाम हुसैन ने वीडियो कॉल करके 100 रेप के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से कैदियों की बात करवाई। यह सब सद्दाम हुसैन के ऑफिस में और उनके फोन से हुआ। मामला सामने आने के बाद डीजी जेल अशोक राठौड़ ने जेलर को सस्पेंड कर दिया। जेलर के ख

जेलर का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जेल के अंदर से तीन सजायाफ्ता कैदी 1992 के चर्चित अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।

बातचीत का एक्सक्लूसिव वीडियो भास्कर के पास मौजूद है। तीनों कैदी तारिक चिश्ती, उसका बेटा तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी और भांजा फखर जमाली ने जेलर के मोबाइल से वीडियो कॉल पर बात की।

तीनों को 2014 में हाजी सैयद बिलाल हुसैन चिश्ती पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2025 में 7-7 साल की सजा हुई थी। हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

फिलहाल तारिक व फकर जमानत पर हैं जबकि तौसीफ चिश्ती अजमेर जेल में बंद है। जेलर के फोन से वीडियो कॉल के समय ये तीनों सेंट्रल जेल में बंद थे।

वीडियो के बारे में जानकारी नहीं-जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक आर. अंतेश्वरन ने कहा- मुझे इस वीडियो के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। यदि वीडियो सही है तो यह वाकई में बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला है।

बात खत्म होने पर मास्टरमाइंड नफीस से बोला जेलर... ओके चाचा !

जेलर सद्दाम के ऑफिस में तीनों कैदी ऐसे बैठे हैं, मानो सिस्टम से उनकी पुरानी सांठगांठ हो। जेलर नफीस चिश्ती को वीडियो कॉल लगाता है और दोनों के बीच हंसते हुए दुआ-सलाम होती है।

नफीस पूछता है- 'कहां हैं हमारे तारिक भाई?' इस पर जेलर बगल की कुर्सी पर बैठे तारिक की ओर फोन घुमाकर बात करवाता है।

नफीस कहता है- 'मैं तो पूछता रहता हूं सद्दाम जी (जेलर) से हमेशा तुम्हारे बारे में। कहता हूं कि तारिक भाई का ध्यान रखना। मैंने नरेंद्र को भी भेजा था वहां पर।'

तारिक से बात करते हुए नफीस पूछता है 'कहां हैं, चिंकी और फखर कहां हैं?' तारिक इशारा करते हुए कहता है कि ये रहे। इतने में जेलर दोनों की तरफ मोबाइल घुमा देता है।

हालचाल जानने के बाद नफीस कहता है- 'बाकी सब करा देंगे बेफिक्र रहो, इंशाअल्लाह।' इस दौरान नफीस अपने पास बैठे हनीफ नाम के व्यक्ति से भी तीनों की बात करवाता है।

तारिक कहता है- 'टेंशन की कोई बात नहीं है। ये (जेलर) हैं, साहब हैं। चेहरा नहीं दिख रहा है, बढ़िया है हम तो।' तारिक आगे कहता है 'रमीज आया था यहां पर।'

नफीस जवाब देता है- 'हां, रमीज और सरवर भाई आए थे ना। मैंने ही कहा था कि जा मिल आ जाकर। उस मसूद को बुलाया है मैंने, कहा है कि मैं सब करवा दूंगा।

सद्दाम जी को कहा था मैंने, उन्होंने कहा था आप कर लेना, मैं करवा दूंगा आपकी बातचीत। आराम से रहो वहां पर, जान बनाओ।' तीनों से बात होने के बाद जेलर सद्दाम नफीस से कहता है- 'ओके चाचा।' अंत में नफीस जेलर का शुक्रिया अदा करता है।

बब्बर खालसा से जुड़ा था तौसीफ का नाम

तौसीफ का नाम खालिस्तान समर्थक आतंकी नेटवर्क 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' से जुड़ा है। उस पर आतंकियों को पनाह देने, हथियार और ड्रग्स उपलब्ध कराने के आरोप थे।

चिंकी पंजाब जेल में बंद रह चुका है। वहीं, जेलर जिस नफीस चिश्ती को वीडियो कॉल कर रहा है, वह 1992 के ब्लैकमेल कांड का मास्टरमाइंड है। रिहा होने के बाद भी वह अपराध में सक्रिय रहा।

आठ साल पहले तत्कालीन एसपी विकास कुमार की विशेष पुलिस टीम ने नफीस के घर पर 5.20 करोड़ का सट्टा पकड़ा था। 24 करोड़ की स्मैक तस्करी में भी गुजरात पुलिस ने नफीस और फारुख चिश्ती को आरोपी माना था।

....

अजमेर ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए...

अजमेर सेक्स स्कैंडल के 6 दोषियों को उम्रकैद:32 साल पहले 100 छात्राओं के साथ गैंगरेप किया था; 5-5 लाख का जुर्माना लगाया

अजमेर में 32 साल पहले हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल के 6 दोषियों को जिला अदालत ने 20 अगस्त, मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उन पर 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। पूरी खबर पढ़िए...

- अजमेर के गुनहगारों के खिलाफ 21 साल लड़ीं 2 पीड़िताएं:अमेरिकी नागरिक ने बचने के लिए पासपोर्ट दिखाया, सरकारी वकील ने उसी से सजा दिलाई

- 100 से ज्यादा लड़कियों से गैंगरेप, सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:भगोड़ा घोषित कर सही धारा में चार्जशीट बनाते तो 32 साल नहीं बच पाते 6 आरोपी

- राजस्थान का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:रसूखदार घरों की लड़कियों के न्यूड फोटो मार्केट में आए, एक गलती की वजह से नहीं मिल पा रहा इंसाफ

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

ओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में:  गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति - Rajasthan News
क्राइम

ओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति - Rajasthan News

जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार:  व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका; 40 हजार में खरीदी थी पिस्टल - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार: व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका; 40 हजार में खरीदी थी पिस्टल - Jaipur News

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर
क्राइम

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत:  अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली - Jaipur News
क्राइम

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत: अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसा घायल, गाड़ी में शराब की बोतल मिली - Jaipur News