भाजपा ने कोटा में 100 पार्षदों के टिकट जारी किए: कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को दिए; जानिए आपके वार्ड से किसे मिला मौका - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota BJP Parshad Ticket List | New Candidate Names Announced भाजपा ने कोटा में 100 पार्षदों के टिकट जारी किए:कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को दिए; जानिए आपके वार्ड से किसे मिला मौका…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota BJP Parshad Ticket List | New Candidate Names Announced
भाजपा ने कोटा में 100 पार्षदों के टिकट जारी किए:कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को दिए; जानिए आपके वार्ड से किसे मिला मौका
- कॉपी लिंक
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 100 और कांग्रेस ने 94 पार्षद उम्मीदवारों के टिकट जारी कर दिए हैं। दोनों पार्टियों ने कई नए लोगों को मौका दिया है। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को आखिरी दिन दावेदारों ने अपने-अपने नामाकंन जमा करवाए।
कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच टिकटों की सार्वजनिक घोषणा न करके सीधे सिंबल रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाए गए। नगर पालिका कैथून की चेयरमैन रहीं आईना महक को कांग्रेस ने टिकट दिया है। शहर जिला महासचिव अमरनाथ शर्मा को वार्ड 74 से कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह पूर्व पार्षद रह चुके हैं। पढ़िए आपके वार्ड से किसे मिला पार्टी का सिंबल…
पढ़िए किस वार्ड से किसे मिला मौका
दो बार रह चुकीं नगर पालिका चेयरमैन
आईना महक राजस्थान के कोटा जिले की कैथून नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। वे दो बार इस पद पर रहीं। सितंबर 2024 में भ्रष्टाचार के एक मामले के कारण स्वायत्त शासन विभाग की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन के बाद हरिओम पुरी को कैथून पालिका का नया अध्यक्ष बनाया गया था। आईना महक कांग्रेस नेता नईमुददीन गुड्डू के खेमे से हैं।
वार्ड नंबर 6 से ही कांग्रेस कार्यकर्ता मसूद अली अंसारी ने भी नामाकंन भरा था, लेकिन सिंबल आईना महक को दिया गया है।
NSUI से मिला एक ही टिकट
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से वार्ड 78 से NSUI प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा का टिकट फाइनल हुआ है। रिद्धम शर्मा महज 22 साल की उम्र में चुनाव मैदान में उतरने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में शामिल हैं। छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले रिद्धम शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय में कई आंदोलन किए। पार्टी की ओर से इस बार NSUI से कोटा में एक ही टिकट दिया है।
पूर्व डिप्टी मेयर को फिर मिला टिकट
नगर निगम कोटा उत्तर के डिप्टी मेयर रहे सोनू कुरैशी को एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है। सोनू कुरैशी ने वार्ड 45 से नामाकंन पहले ही भर दिया था। उनका कहना था कि पार्टी की तरफ से उन्हें सिग्नल मिल गया था। उनके नाम का सिंबल भी सोमवार को आ गया है। इस वार्ड से कांग्रेस से अन्य किसी कार्यकर्ता ने दावेदारी भी नहीं की थी। इसके अलावा कांग्रेस ने एक दर्जन से अधिक पूर्व पार्षदों को दोबारा मौका दिया है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कटा टिकट
इस बार कोटा में निगम चुनाव में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम भी चुनावी मैदान में थी, लेकिन एनवक्त पर उनका टिकट कट गया। शालिनी गौतम वार्ड 88 से चुनाव की तैयारी कर रही थी। शालिनी गौतम इससे पहले भी पार्षद रहीं हैं। कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 से वह पार्षद चुनी गई थी।
इनके अलावा अनुराग गौतम, चेतना माथुर, सपना बुर्ट, राममूर्ति वर्मा, अनूप कुमार, कुलदीप प्रजापति, लोकेश सुमन, आशीष जैन, सोनू कुरैशी, फैजल बैग, आईना महक, मोहम्मद यूनुस शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से मौका दिया है।
आप पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई, चुनाव मैदान में उतरी
कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुईं तारा पटयाल को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। तारा वार्ड 56 से चुनाव मैदान में उतर रही हैं, उन्होंने शनिवार को ही अपना नामाकंन दाखिल किया था। इस वार्ड में कांग्रेस से किसी दूसरे कार्यकर्ता ने उम्मीदवारी भी नहीं जताई थी। ऐसे में तारा पटयाल का टिकट पहले से ही कंफर्म माना जा रहा था। यह वार्ड जनरल महिला का है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
खबर अपडेट हो रही है…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


